Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Sri Lanka Players In IPL 2022: Sri Lankan players brilliant performance in IPL, Wanindu Hasranga, Maheesh Theekshana, Bhanuka Rajpaksha in IPL, leaving behind Windies and African players in terms of performance
{"_id":"628358fe0690cc58196ac6be","slug":"sri-lanka-players-in-ipl-2022-sri-lankan-players-brilliant-performance-in-ipl-wanindu-hasranga-maheesh-theekshana-bhanuka-rajpaksha-in-ipl-leaving-behind-windies-and-african-players-in-terms-of-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka Players In IPL 2022: आईपीएल में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने चौंकाया, प्रदर्शन के मामले में विंडीज और अफ्रीकी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sri Lanka Players In IPL 2022: आईपीएल में श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने चौंकाया, प्रदर्शन के मामले में विंडीज और अफ्रीकी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 17 May 2022 02:56 PM IST
सार
देखने वाली बात ये भी है कि श्रीलंका इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां के लोग परेशान हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जरूर क्रिकेटिंग फैन्स को खुशी पहुंचाई होगी।
आईपीएल में इस साल श्रीलंकाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने अपने दम पर अपनी-अपनी टीमों को कई मैच जिताए हैं। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वनिंदु हसरंगा, पंजाब किंग्स के भानुका राजपक्षे, चेन्नई सुपर किंग्स के महेश तीक्षणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। देखने वाली बात ये भी है कि श्रीलंका इस वक्त गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां के लोग परेशान हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से जरूर क्रिकेटिंग फैन्स को खुशी पहुंचाई होगी।
Trending Videos
वनिंदु हसरंगा
2 of 6
वनिंदु हसरंगा
- फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेल रहे वनिंदु हसरंगा ने इस साल अपनी फिरकी में काफी बल्लेबाजों को फंसाया है। वह फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 मैचों में 14.65 की औसत से 23 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.49 का रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए थे, जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हसरंगा को आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भानुका राजपक्षे
3 of 6
भानुका राजपक्षे
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स से खेल रहे भानुका राजपक्षे ने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। राजपक्षे को पंजाब ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने पंजाब के लिए शुरुआती कुछ मैचों में विस्फोटक बल्लेबाजी की और जब टीम जूझती दिखी, तब भी उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाया। उन्होंने अपनी आईपीएल की पहली पारी में आरसीबी के खिलाफ 22 गेंदों में 43 रन बनाए थे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नौ गेंदों पर 31 रन भी उनकी आक्रामक पारियों में शामिल है। राजपक्षे ने अब तक इस सीजन आठ मैच खेले हैं और 25.25 की औसत से 202 रन बनाए हैं।
महेश तीक्षणा
4 of 6
महेश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI
श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महेश तीक्षणा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था। उनका प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। सीएसके के लिए नौ मैचों में उन्होंने 21.75 की औसत कुल 12 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.46 का रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 33 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
विज्ञापन
दुष्मंथा चमीरा
5 of 6
दुष्मंथा चमीरा
- फोटो : IPL/BCCI
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने लखनऊ सुपर जाएंट्स से खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 11 मैचों में नौ विकेट चटकाए हैं। चमीरा ने पावरप्ले के अलावा डेथ ओवर्स में भी शानदार गेंदबाजी की है और टीम को जरूरी ब्रेक थ्रू दिलाए हैं। चमीरा को एलएसजी ने इसी साल मेगा ऑक्शन में दो करोड़ रुपये में खरीदा था। 17 रन देकर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है, जो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।