{"_id":"5d6bff638ebc3e93d56cac75","slug":"sri-lanka-vs-new-zealand-lasith-malinga-breaks-shahid-afridi-record-to-taken-more-wickets-in-t20i","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SLvsNZ: लसिथ मलिंगा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, बने टी-20 के शहंशाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvsNZ: लसिथ मलिंगा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, बने टी-20 के शहंशाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का बेहद खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
2 of 5
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
36 वर्षीय मलिंगा ने कॉलिन डी ग्रांडहोम (44) का विकेट झटकते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
3 of 5
अफरीदी
- फोटो : file
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मलिंगा के नाम 74 मैचों में 99* विकेट हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। अफरीदी के नाम 99 मैचों में 98 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाकिब अल हसन
- फोटो : social media
वहीं, तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिल अल हसन हैं। उन्होंने 72 मैचों में 88 विकेट चटकाए हैं, जबकि चौथे स्थान पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उर गुल का नाम है। उन्होंने 60 मैचों में 85 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका
- फोटो : social media
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पालेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने चार विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने तीन गेंदें शेष रहते ही 175 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। मैच में मलिंगा ने तीन ओवर में आठ रन देर दो विकेट झटके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।