सब्सक्राइब करें

स्मिथ के मैदान में उतरते ही लोगों ने कहा 'चीटर', शतक जड़कर दिया मुंहतोड़ जवाब 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 26 May 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Steve Smith and David Warner booed, called cheats against England in World Cup 2019 warm up match
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अभ्यास मैच में कंगारू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के मैदान मे उतरते ही दर्शकों ने उनकी जमकर हूटिंग की। मगर स्मिथ ने दर्शकों के हूटिंग का जवाब शतक के साथ दिया।

Trending Videos
Steve Smith and David Warner booed, called cheats against England in World Cup 2019 warm up match
warner and smith - फोटो : file photo

दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के बाद एक साल के प्रतिबंध को झेलने के बाद वॉर्नर और स्मिथ ने इस महीने के शुरू में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की। इन दोनों का प्रतिबंध 29 मार्च को समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Steve Smith and David Warner booed, called cheats against England in World Cup 2019 warm up match
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी के लिए ऑस्ट्रेलिया को आमंत्रित किया। इस दौरान जब सलामी बल्लेबाज वॉर्नर कप्तान एरोन फिंच के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरे तो कुछ दर्शकों ने उनकी हूटिंग की।

Steve Smith and David Warner booed, called cheats against England in World Cup 2019 warm up match
डेविड वॉर्नर - फोटो : social media

हालांकि, 43 रन बनाकर वॉर्नर आउट हो गए तब भी कुछ दर्शक उनके खिलाफ बोलते नजर आए। यह 17वां ओवर था और ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 82 रन बना लिए थे। इसके बाद स्मिथ बल्लेबाजी के लिए उतरे।

विज्ञापन
Steve Smith and David Warner booed, called cheats against England in World Cup 2019 warm up match
स्मिथ - फोटो : social media

स्मिथ के क्रीज पर उतरते हुए कुछ लोग चिल्ला रहे थे, ‘चीटर, चीटर, चीटर।’ मगर जब स्मिथ अपने अर्धशतक पर पहुंचे तो हूटिंग पर तालियों की गड़गड़ाहट भारी पड़ी। स्मिथ ने हूटिंग का जवाब शतक जड़कर दिया। उन्होंने इस मैच में 102 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 116 रन की बेहतरीन पारी खेली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed