फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar backs Virat Kohli to chase Sachin Tendulkar's iconic 100 International hundreds mark

Virat Kohli: क्या कोहली तोड़ सकते हैं सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड? गावस्कर ने बताया, किस तरह हो सकता है संभव

Sun, 07 Dec 2025 09:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Dec 2025 09:55 AM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं जिससे इस बार में बहस फिर शुरू हो गई है क्या वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं? अब इसे लेकर सुनील गावस्कर ने भी अपनी राय दी है।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar backs Virat Kohli to chase Sachin Tendulkar's iconic 100 International hundreds mark
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे करने की संभावना पर बड़ा भरोसा जताया है। गावस्कर का मानना है कि अगर कोहली 2027 वनडे विश्व कप तक या उसके बाद भी खेलते रहे तो सचिन तेंदुलकर का 100 शतकों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ना उनके लिए मुश्किल नहीं होगा। गावस्कर का यह बयान भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 2-1 से वनडे सीरीज जीत के बाद आया है। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाया दम 
विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत ने 271 रनों का लक्ष्य सिर्फ 39.5 ओवर में नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने 302 रन बनाए जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। यह पहली बार है जब कोहली ने किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज (तीन या उससे कम मैच) में 300 से ज्यादा रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय शतकों की कुल संख्या अब 84 हो गई है। सचिन के 100 शतकों से वे अब सिर्फ 16 शतक पीछे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर ने सचिन के 100 शतक का रिकॉर्ड टूटने पर कहा, क्यों नहीं? अगर कोहली तीन साल और खेलते हैं तो उन्हें सिर्फ 16 शतक चाहिए। जिस तरह वे इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं तीन मैचों की सीरीज में दो शतक ठोक दिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली सीरीज में भी दो शतक जड़ दें तो 86 हो जाएंगे। फिर तो 100 शतक तक पहुंचना बहुत बड़ी बात नहीं रहेगी। वे जिस मूड में हैं जिस आनंद से खेल रहे हैं इसकी संभावना बहुत मजबूत है।
विज्ञापन

कोहली की बल्लेबाजी को सराहा
गावस्कर ने कोहली की नाबाद 65 रनों की पारी की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस बार कोहली का वनडे अवतार पूरी तरह बदल गया है। गावस्कर ने कहा, मैच में भारत की पकड़ मजबूत थी, लेकिन जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की, कोहली ने एक भी रन गंवाने नहीं दिया। दूसरी गेंद से ही शॉट्स खेलना शुरू किया, लेकिन एक भी शॉट में लापरवाही नहीं थी। कोई बता सकता है कि उनकी पारी में कोई गेंद का अंदरूनी या बाहरी किनारा लगा था? एक भी नहीं। यह टी20 स्टाइल वाला विराट कोहली वनडे में पहले कम ही देखने को मिलता था। अब वे पूरी तरह स्वतंत्र होकर खेल रहे हैं।

भारत के लिए सिर्फ वनडे में ही खेलते हैं कोहली 
इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत के लिए खेल रहे हैं। खुद कोहली ने भी कई मौकों पर कहा है कि एक ही फॉर्मेट खेलने से उन पर मानसिक दबाव कम हुआ है और वे पहले से कहीं ज्यादा खेल का आनंद ले रहे हैं। यशस्वी जायसवाल के पहले वनडे शतक (122*) और रोहित शर्मा की 75 रनों की तेज पारी की बदौलत भारत ने तीसरा वनडे एकतरफा अंदाज में जीता। लेकिन सीरीज की चमक विराट कोहली ही रहे। अब सभी की नजरें जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed