{"_id":"5c91af53bdec2213f22d2150","slug":"sunil-narine-is-ready-with-new-plan-to-make-kkr-third-time-champion-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए प्लान के साथ उतर रहे सुनील नरेन, अब बल्लेबाजों की खैर नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नए प्लान के साथ उतर रहे सुनील नरेन, अब बल्लेबाजों की खैर नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुनील नरेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो ने सुनील नरेन की सराहना करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में एक्शन में बदलाव के बाद भी उन्होंने गेंदबाजी के शीर्ष स्तर को बनाए रखा है।
2 of 5
सुनील नरेन
नरेन की गेंदबाजी एक्शन को कई बार संदिग्ध पाया गया और उन्हें क्रो की देखरेख में इसमें सुधार किया। टी-20 में अपनी उपयोगिता बनाए रखने के लिए नरेन ने बिग बैश के बाद आईपीएल में केकेआर के लिए में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई जिसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे।
3 of 5
कार्ल क्रो
इंग्लैंड के लिए एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले लीसेस्टरशर के पूर्व ऑफ-स्पिनर क्रो ने कहा, ‘नरेन उंगली की चोट के कारण पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) में नहीं खेल सके, लेकिन वह फिट है और खेलने के लिए तैयार है। मुझे लगता है कि उनका प्रदर्शन स्तर हमेशा शानदार रहा है। इसके अलावा, अब वह बल्ले से भी योगदान दे रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्ल क्रो
क्रो ने भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह शांत खिलाड़ी है जिसने उन्हें अच्छे परिणाम हासिल करने में मदद की है। उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले दो-तीन वर्षों से केकेआर के साथ हूं और कुलदीप के साथ काम करते हुए काफी समय हो गया है।'
विज्ञापन
5 of 5
कुलदीप यादव
- फोटो : ipl
कुलदीप यादव के बारे में उन्होंने आगे कहा, ’मैंने उनकी प्रगति देखी है और जिस चीज ने मुझे प्रभावित किया है वह उनका जमीन से जुड़े रहना और शांत रहना।’ उन्होंने कहा, ‘उसे अपनी गेंद पर बड़ा शाट लगने का डर नहीं है और यह उसकी खासियत है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।