आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी। आईपीएल 2019 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा।
IPL 2019: इन पांच देसी खिलाड़ियों पर मेहरबान थीं 'लक्ष्मी', बोली में विदेशियों से ज्यादा बरसा धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयदेव उनादकट
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पर एक बार फिर फ्रेंचाइजी ने बड़ा दांव खेला है। जयदेव उनादक को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन में भी जयदेव उनादकट सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।
वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। वरुण चक्रवर्ती सबसे ज्यादा पैसों में बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 20 लाख के बेस प्राइस वाले वरुण को अपने बेस प्राइस की 42 गुना रकम में खरीदा गया है।
अक्षर पटेल
पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल ने 5 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन के कारण अक्षर पटेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने रिटेन नहीं किया। मगर दिल्ली ने इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया है।
शिवम दूबे
आईपीएल के 12वें सीजन के लिए नीलामी के दौरान युवा खिलाड़ी शिवम दूबे की लॉटरी लग गई। 20 लाख की बेस प्राइस वाले दुबे को आरसीबी ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स भी रूचि दिखा रही थी। एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले दुबे पर फ्रेंचाइजी ने जमकर धन बरसाया।