{"_id":"6368e63f261f8866ad74151b","slug":"t20-world-cup-2022-india-vs-pakistan-final-scenario-know-full-equation-according-2007-wc-final-ind-vs-pak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 2007 विश्व कप की तरह क्या भारत-पाकिस्तान में होगा फाइनल? 15 साल बाद टीम इंडिया फिर बनेगी चैंपियन!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 2007 विश्व कप की तरह क्या भारत-पाकिस्तान में होगा फाइनल? 15 साल बाद टीम इंडिया फिर बनेगी चैंपियन!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:56 AM IST
सार
इस टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाना है। इसी मैदान पर भारत और पाकिस्तान ने अपने अभियान की शुरुआत की थी। टीम इंडिया ने उस मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था।
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी20 विश्व कप 2022 को पहली फाइनलिस्ट टीम मिल चुकी है। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। वहीं, अब दूसरे सेमीफाइनल में एडिलेड ओवल में 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।
2 of 7
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल की उम्मीदें जग गई हैं। पाकिस्तान के लिए इस विश्व कप में कई चमत्कार हुए हैं। ग्रुप स्टेज में भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैच हारने के बाद शायद ही किसी ने सोचा था कि पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहेगी, लेकिन नीदरलैंड के दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर करते ही पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
3 of 7
2007 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी
- फोटो : सोशल मीडिया
अब 2007 टी20 वर्ल्ड कप की तरह भारत और पाकिस्तान में खिताबी भिड़ंत हो सकती है। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण खेला गया था। तब भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में और फाइनल, दोनों मैचों में हराया था। खिताबी मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पांच रन से जीत हासिल की थी। अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आ सकते हैं। पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच चुकी और अब भारत की बारी है।
भारत और पाकिस्तान की टीम 15 साल बाद सेमीफाइनल में एक साथ पहुंची थीं। पिछली बार 2007 टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इसके बाद से कभी दोनों देश कभी एकसाथ सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे। 2007 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस बार भारत की टक्कर इंग्लैंड और पाकिस्तान की टक्कर एकबार न्यूजीलैंड से थी।
विज्ञापन
5 of 7
2009 में पाकिस्तान की टीम चैंपियन बनी थी
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच गई है और भारतीय टीम अगर अपना अगला मुकाबला जीतने में कामयाब रहती हैं, तो 15 साल बाद एकसाथ फाइनल में होंगी। 2007 के बाद भारतीय टीम 2014 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल और 2016 में सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन इन दोनों संस्करण में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
2014 और 2016, दोनों साल पाकिस्तान दूसरे राउंड से बाहर हो गया था। वहीं, पाकिस्तान की टीम 2007 के बाद 2009 में भी फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनी थी। पाकिस्तान की टीम 2010, 2012 और 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भी अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रही थी। हालांकि, तीनों मौकों पर टीम सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।