टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार: कोहली, रोहित और गिल पर्थ पहुंचे, 19 अक्तूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज 19 अक्तूबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा वनडे एडिलेड (23 अक्तूबर) और तीसरा और अंतिम मैच सिडनी (25 अक्तूबर) में आयोजित होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज 19 अक्तूबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा वनडे एडिलेड (23 अक्तूबर) और तीसरा और अंतिम मैच सिडनी (25 अक्तूबर) में आयोजित होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी होगी, जो 29 अक्तूबर से शुरू होगी।
𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝘿𝙤𝙬𝙣 𝙐𝙣𝙙𝙚𝙧 ✈️
— BCCI (@BCCI) October 15, 2025
Of familiar faces and special reunions as #TeamIndia depart for the Australia challenge 😍#AUSvIND pic.twitter.com/ElV3OtV3Lj
यह वनडे सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि यह विराट कोहली और रोहित शर्मा की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। दोनों सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें तेज थीं, खासकर तब से जब शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाया गया। कोहली और रोहित दोनों ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं।
भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने भी अपने बयान में साफ कहा है कि टीम को कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों के अनुभव की जरूरत है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत के बाद कहा था, 'दोनों खिलाड़ियों का जो अनुभव है और भारत के लिए जितने मैच उन्होंने जिताए हैं, वैसे खिलाड़ी बहुत कम हैं। इतने अनुभव, स्किल और क्वालिटी वाले खिलाड़ी दुनिया में भी गिने-चुने हैं।' गिल का यह बयान इस बात की पुष्टि करता है कि युवा कप्तान सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट को अगले वर्ल्ड कप तक मजबूत दिशा में ले जाना चाहते हैं।
भारत की इस वनडे टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। जहां कोहली और रोहित जैसे अनुभवी बल्लेबाजों से स्थिरता की उम्मीद है, वहीं यशस्वी जायसवाल, नितीश रेड्डी, और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों से आक्रामक शुरुआत की अपेक्षा रहेगी। अर्शदीप सिंह को बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है।