{"_id":"5d7770938ebc3e014c4b5012","slug":"team-india-head-coach-ravi-shastri-talk-about-an-alleged-rift-between-virat-kohli-and-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-रोहित विवाद पर आखिरकार शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, दुनिया के सामने आई अंदर की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-रोहित विवाद पर आखिरकार शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, दुनिया के सामने आई अंदर की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 10 Sep 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
Link Copied
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने पहली बार कप्तान कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच कथित विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शास्त्री ने इन दोनों के बीच लड़ाई की सभी खबरों को बकवास करार दिया है। शास्त्री ने कहा कि 15 लोगों की टीम है, तो जरूरी नहीं है कि सबके विचार आपस में मिलेंगे ही। इसके अलावा शास्त्री ने सभी खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि सभी को अपना रोल पता है।
Trending Videos
2 of 4
रवि शास्त्री-विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
शास्त्री ने गल्फ न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं ड्रेसिंग रूम के इर्द गिर्द पिछले पांच सालों से हूं। मैंने देखा है कि सभी ने कैसा प्रदर्शन किया है और कैसे टीम का सपोर्ट किया है। सभी को अपनी जिम्मेदारियां भी पता हैं, मुझे लगता है इस तरह की बातें बिल्कुल फालतू हैं। मैं टीम के साथ रहा हूं और मुझे पता है दोनों कैसे खेलते हैं। अगर ऐसा होता तो रोहित विश्व कप में पांच सेंचुरी कैसे जड़ पाता? दोनों के बीच साझेदारी कैसे देखने को मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्री ने आगे बताया कि टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल ऐसा है कि नए खिलाड़ी भी अपनी बात आराम से रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसी टीम जहां आपके पास 15 खिलाड़ी हैं, तो ऐसे मौके कई बाप आते हैं जब सबके विचार एक जैसे नहीं होते हैं और यही होना भी चाहिए, मैं नहीं चाहता कि सब एक ही चाल में चलते रहें। आपको खिलाड़ियों को मौका देना होता है कि वो खुलकर अपनी बात सबके सामने रख सके।
4 of 4
विराट रोहित
- फोटो : social media
मालूम हो कि, विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर होने के बाद मीडिया में विराट और रोहित के बीच मतभेद की खबरें सामने आईं थी। यहां तक कहा गया कि टीम दो खेमे में बंट गई है। मगर वेस्टइंडीज दौरे से पहले विराट कोहली ने भी ऐसी बातों को खारिज कर दिया था और विंडीज के खिलाफ सिमित ओवर के मैच में दोनों साथ मैदान पर उतरे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।