{"_id":"6381c1e7c50c5834d2009358","slug":"team-india-reached-hamilton-for-2nd-odi-against-new-zealand-arshdeep-singh-seen-doing-bhangra-sanju-samson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: दूसरे वनडे के लिए हैमिल्टन पहुंची टीम इंडिया, भांगड़ा करते नजर आए अर्शदीप, संजू सैमसन का खास अंदाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: दूसरे वनडे के लिए हैमिल्टन पहुंची टीम इंडिया, भांगड़ा करते नजर आए अर्शदीप, संजू सैमसन का खास अंदाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 26 Nov 2022 01:18 PM IST
सार
वनडे सीरीज का दूसरा मैच रविवार को हैमिल्टन और तीसरा मैच 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन
1 of 5
अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया हैमिल्टन पहुंच चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टीम इंडिया होटल के बाहर बस से उतरती दिख रही है। इस दौरान अर्शदीप सिंह भांगड़ा भी करते दिखते हैं।
2 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
वहीं, उमरान मलिक, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत और अर्शदीप फैन्स को ऑटोग्राफ भी देते दिखे। कैमरा के पास आते ही सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर मुस्कुराने भी लगते हैं। वीडियो के अंत में संजू सैमसन विक्ट्री साइन बनाते दिखते हैं। साथ ही कैमरे पर यह भी बोलते हैं- हैमिल्टन में आपका स्वागत है।
भारतीय टीम फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया था। पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 306 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 72 रन और शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 76 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। अपनी पारी में श्रेयस ने चार चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 105.26 का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फैन को ऑटोग्राफ देते उमरान मलिक
- फोटो : BCCI
307 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने आसानी से जीत हासिल की। टीम ने 47.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम के लिए टॉम लाथम ने 104 गेंदों में 19 चौके और पांच छक्के की मदद से 145 रन और कप्तान केन विलियम्सन ने 98 गेंदों में 94 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में विलियम्सन ने सात चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
5 of 5
भांगड़ा करते अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
सीरीज का तीसरा मैच 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। पहला टी20 बारिश से धुल गया था। वहीं, तीसरा टी20 डकवर्थ लुईस नियम के तहत टाई घोषित किया गया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।