बचपन में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे विराट-अनुष्का, मुद्दतों बाद खुला मोहब्बत का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है जो शायद ही फैंस को मालूम हो।
उत्तराखंड निवासी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है कि, 'अनुष्का और विराट आज से नहीं बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।
हालांकि, इस बात से वे नाराज भी है कि किसी ने उन्हें इस बात की सूचना नहीं दी। लेकिन उनका कहना है कि मुझे अनुष्का-विराट के रिश्ते से कोई एतराज नहीं है। मुझे तो विराट वैसे भी बचपन से बहुत पसंद रहा है।' अनुष्का सबसे छोटी पोती है, लिहाजा दादा-दादी की सबसे लाडली रही।
विराट से रिश्ते के सवाल पर उर्मिला बोलीं, अनुष्का के पिता सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके बेंगलुरु में रहने के दौरान पोता (अनुष्का का भाई) कर्णेश क्रिकेट खेलता था। उस वक्त विराट भी टीम में उसके साथ था।