जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार रात मनीष पांडे ने महज 36 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक दिया। बावजूद इसके उनकी टीम हैदराबाद राजस्थान से यह मैच गंवा बैठी। खराब फॉर्म से लौटते हुए लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक ठोकने वाले मनीष पांडे ने अपनी 61 रन की पारी में जरूर 9 चौके जड़े, लेकिन अब उनकी पारी से ज्यादा आउट होने के अंदाज के चर्चे हैं।
VIDEO: एक ही गेंद में दो तरीके से आउट हुए मनीष पांडे, संजू ने दिखाई धोनी सी फुर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची हैदराबाद की पारी का 15वां ओवर श्रेयस गोपाल लेकर आए। यह गोपाल के कोटे का आखिरी ओवर था। इसी ओवर की आखिरी गेंद को मनीष पांडे ने स्लिप के पास से धकेलने की कोशिश की।
गेंद बल्ला को चूमते हुए राजस्थानी विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समां गई। इसी बीच संजू सैमसन ने धोनी की तरह फुर्ती और चालाकी दिखाते हुए मनीष पांडे को स्टंप आउट भी कर दिया।
मनीष पांडे गेंद को खेलने के चक्कर में पहले तो कैच दे बैठे और बाद में क्रीज में रहते पैर थोड़ा से ऊपर कर लिया। मनीष पांडे की इस चहलकदमी को संजू सैमसन नोटिस कर रहे थे। ऐसे में संजू ने स्टंप्स की गिल्लियां उड़ा दीं।
बाद में जब बात थर्ड अंपायर पर पहुंची तो पहले स्टंप देखा और फिर कैच। इस तरह मनीष पांडे को कैच आउट करार दिया गया।
नीचे देखिए वीडियो
— CricBoll (@mycricboll) April 27, 2019