{"_id":"5db3157b8ebc3e93d33e8376","slug":"virat-kohli-agree-to-play-day-night-test-match-says-bcci-chairman-sourav-ganguly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डे-नाईट टेस्ट के लिए विराट हुए तैयार, भारतीय क्रिकेट में होगा ऐतिहासिक बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डे-नाईट टेस्ट के लिए विराट हुए तैयार, भारतीय क्रिकेट में होगा ऐतिहासिक बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
सौरव गांगुली, विराट और रोहित
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने डे-नाईट टेस्ट के लिए हामी भर दी है। बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि विराट कोहली गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए तैयार हो गए हैं।
2 of 8
डे-नाईट टेस्ट
- फोटो : ट्विटर
बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहे गांगुली शुरू से ही डे-नाईट टेस्ट के पक्षधर रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट को आगे ले जाने के मामले में इसका समर्थन करते रहे हैं। गुरुवार को पहली बार गांगुली ने चयन समिति के साथ कप्तान विराट और रोहित शर्मा से भी मुलाकात की और कहा जा रहा है कि इस दौरान इस बारे में भी चर्चा हुई।
3 of 8
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने शुक्रवार को बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि हम सब इस बारे में सोच रहे हैं और हम सब इस बारे में कुछ करेंगे। मैं इसका शुरू से पक्षधर रहा हूं और विराट भी इससे सहमत हैं। मैं चाहता हूं कि लोग अपना काम खत्म कर आएं और मैच देखें, मुझे नहीं मालूम यह कब होगा, लेकिन यह होगा जरुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने फिर से इस बात को दोहराया कि वो विराट की मदद करने के लिए आए हैं, यह टीम शानदार है और बढ़िया कर रही है, हमें इसका समर्थन करना है।
विज्ञापन
5 of 8
team india
इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में पहली बार गुलाबी गेंद से डे-नाईट टेस्ट का आयोजन किया जा सकता है। बता दें कि बांग्लादेश को नवंबर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमें पहला टेस्ट 14 नवंबर से इंदौर में और दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता में खेलेंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।