{"_id":"5d3830d38ebc3e6d0e2069da","slug":"virat-kohli-is-only-cricketer-in-instagram-sport-rich-top-10-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम के भी किंग बने कोहली, एक पोस्ट से कमाते हैं मैच फीस के 22 गुना पैसे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंस्टाग्राम के भी किंग बने कोहली, एक पोस्ट से कमाते हैं मैच फीस के 22 गुना पैसे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैदान पर अपनी चुस्ती-फुर्ती, बल्लेबाजी में अपने रिकॉर्ड्स के लिए पहचाने जाने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। इसी के चलते वह इंस्टाग्राम पर भी काफी लोकप्रिय हैं। कोहली के 36 मिलियन (3.6 करोड़) फॉलोअर्स हैं।
2 of 6
- फोटो : Google
अब इसी लोकप्रियता को कोहली एक अलग स्तर तक ले जा चुके हैं। हाल ही में जारी हॉपरएचक्यू डॉट कॉम (इंस्टाग्राम शेड्यूल टूल) के मुताबिक, यह भारतीय कप्तान इंस्टाग्राम पर कमाई करने वाले खेल जगत की टॉप-10 हस्तियों में एकमात्र क्रिकेटर हैं।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
असल में विराट कोहली ‘इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर्स’ में आते हैं। यानी इंस्टाग्राम के जरिए फॉलोअर्स को प्रभावित करने वाले सेलेब्रिटी और इसलिए कोहली एक-एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए मोटी रकम हासिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट एक मैच की फीस से 22 गुना पैसा एक इंस्टा पोस्ट के लेते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 1,96,000 डॉलर (1.35 करोड़ रुपये) मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में विराट 9वें नंबर पर हैं, जबकि टॉप पर पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। टॉप-3 पर फुटबॉलर्स का कब्जा है। रोनाल्डो के बाद ब्राजील के फुटबॉलर नेमार और अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी का नंबर आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।