{"_id":"5b0049224f1c1bf36b8b48be","slug":"virat-kohli-once-again-got-bold-by-spinner-in-ipl-2018-this-time-its-krishnappa-gowtham","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर खुली विराट कोहली की पोल, आखिरी मैच में फिर स्पिनर ने किया क्लीन बोल्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर खुली विराट कोहली की पोल, आखिरी मैच में फिर स्पिनर ने किया क्लीन बोल्ड
Sun, 20 May 2018 03:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 20 May 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का आईपीएल में भी डंका बजता है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोहली ने न सिर्फ लगातार हार के बाद आरसीबी को जीत की पटरी पर ला खड़ा किया था। मगर शनिवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करार हार से आरसीबी IPL 2018 से बाहर हो गई। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में विराट की एक बड़ी कमजोरी बाहर निकलकर सामने आई और वह है स्पिनर्स।
2 of 6
वैसे तो कप्तान कोहली तेज गेंदबाजी और फिरकी दोनों के शानदार खिलाड़ी हैं। मगर मौजूदा सीजन में वह स्पिनर्स के आगे पानी भरते नजर आ रहे हैं। यह हम नहीं बल्कि खुद आंकड़ें कह रहे हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन के रिकॉर्ड्स पर नजर डाला जाए तो उन्होंने इस सत्र में 8 बार स्पिनर्स की गेंद पर अपना विकेट गंवाया है।
3 of 6
विराट ने अब तक इस सत्र में कुल 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 3 बार नॉट आउट रहे हैं, जबकि 8 बार स्पिनर की गेंद का शिकार बने हैं। इसके अलावा विराट कोहली के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल के किसी भी सीजन मे सबसे ज्यादा बार स्पिनर्स के हाथों आउट होने वाले ओवरऑल तीसरे कप्तान भी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कोहली से पहले डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट, मुंबई के रोहित शर्मा भी यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कायम कर चुके हैं। स्पिनर्स के आगे विराट की बेबसी का यह नजारा शनिवार को नजर आया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर कृष्णपा गौतम की एक गेंद को स्विप करने के प्रयास में कोहली पूरी तरह चूक गए। नतीजतन गौतम की इस गेंद पर उनकी गिल्लियां बिखर गई।
विज्ञापन
5 of 6
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली एक बार फिर पारी की शुरुआत करने आए थे। मगर 9 गेंदों पर महज 5 रन बनाकर वह चलते बने। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 'करो या मरो' वाले इस मुकाबले में पूरी आरसीबी की टीम राजस्थानी स्पिनर्स के आगे संघर्ष करती नजर आई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।