फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli visits the famous Sri Lakshmi Narasimha Swamy temple in Visakhapatnam and offers special prayers

Virat Kohli: विराट कोहली विशाखापत्तनम के नरसिम्हा स्वामी मंदिर पहुंचे, विशेष पूजा-अर्चना की; देखें वीडियो

Sun, 07 Dec 2025 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 07 Dec 2025 03:51 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विशाखापत्तनम के श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर पहुंचे। कोहली ने मंदिर में विधिवत पूजा की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Virat Kohli visits the famous Sri Lakshmi Narasimha Swamy temple in Visakhapatnam and offers special prayers
विराट कोहली - फोटो : PTI Video Screengrab

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को विशाखापत्तनम के श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर पहुंचे। कोहली ने इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा थे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को विशाखापत्तनम में तीसरा वनडे मैच खेला गया था जिसमें भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी।
विज्ञापन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। कोहली अकेले मंदिर पहुंचे और उन्होंने भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह की पूजा-अर्चना की। तीसरे वनडे से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मंदिर में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाया दम 
विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत ने 271 रनों का लक्ष्य सिर्फ 39.5 ओवर में नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने 302 रन बनाए जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। यह पहली बार है जब कोहली ने किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज (तीन या उससे कम मैच) में 300 से ज्यादा रन बनाए। इस प्रदर्शन के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय शतकों की कुल संख्या अब 84 हो गई है।
विज्ञापन

भारत के लिए अब सिर्फ वनडे खेलते हैं कोहली
इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब केवल वनडे प्रारूप में ही भारत के लिए खेल रहे हैं। खुद कोहली ने भी कई मौकों पर कहा है कि एक ही फॉर्मेट खेलने से उन पर मानसिक दबाव कम हुआ है और वे पहले से कहीं ज्यादा खेल का आनंद ले रहे हैं। यशस्वी जायसवाल के पहले वनडे शतक (122*) और रोहित शर्मा की 75 रनों की तेज पारी की बदौलत भारत ने तीसरा वनडे एकतरफा अंदाज में जीता। लेकिन सीरीज की चमक विराट कोहली ही रहे। अब सभी की नजरें जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed