फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली 12 मई को करेंगे मतदान, वोटर ID पोस्ट करते हुए लोगों से भी की अपील

Sun, 28 Apr 2019 01:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 28 Apr 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli will cast his vote on 12 May in Gurugram, posts voter id card in instagram story
विराट कोहली और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

अपने मतदान को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए विराट कोहली ने साफ कर दिया कि वे 12 मई को वोट करेंगे। रविवार को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान ने अपनी वोटर ID पोस्ट की।

Virat Kohli will cast his vote on 12 May in Gurugram, posts voter id card in instagram story
विराट कोहली वोटर ID

इस वोटर ID में विराट और उनके पिता का नाम साफ तौर पर देखा जा सकता है। विराट गुरुग्राम (हरियाणा) के  वोटर हैं। कार्ड में उनका पता म.न.सी. 1/10 सुखचैन मार्ग डीएलएफ फेस 1, गुड़गांव, तहसील गुड़गांव, जिला गुड़गांव स्पष्ट तौर पर अंकित है।

Virat Kohli will cast his vote on 12 May in Gurugram, posts voter id card in instagram story
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विराट-अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया सूत्रों की माने तो विराट मुंबई से अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई से मतदान करना चाहते थे। चुनाव आयोग कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया था कि, 'विराट मुंबई में अपने निवास वर्ली से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना चाहते थे। लिहाजा उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए वोट देने के लिए आवेदन भी किया था। मगर नियमानुसार वोटिंग सूची में जिन मतदाताओं का वोटिंग कार्ड या नाम नहीं था, उनके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च थी, लेकिन कोहली तय सीमा में सारी औपचारिकताएं नहीं निभा पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli will cast his vote on 12 May in Gurugram, posts voter id card in instagram story
आईपीएल 2019 - फोटो : TWITTER

यहां यह बताना बेहद जरूरी हो जाता है कि मुंबई में मतदान कल यानी 29 अप्रैल को है तो दिल्ली-गुड़गांव में 12 मई को वोटिंग होनी है। हैदराबाद में खेला जाने वाले IPL 2019 का फाइनल भी इसी दिन होगा। मगर अब खुद विराट ने उन तमाम चर्चाओं पर विराम लगा दिया, जहां यह बताया जा रहा था कि 2019 आम चुनाव में विराट मतदान नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Virat Kohli will cast his vote on 12 May in Gurugram, posts voter id card in instagram story
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विराट का मतदान करना इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि 13 मार्च को प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए थे। मोदी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग से भी मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने की अपील की थी।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed