{"_id":"5cf28c19bdec22070460c397","slug":"world-cup-2019-sri-lankan-skipper-dimuth-karunaratne-breaks-20-year-old-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक हार के बावजूद विश्व कप का इतिहास बदल गए श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शर्मनाक हार के बावजूद विश्व कप का इतिहास बदल गए श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
ठीक एक दिन पहले पाकिस्तानी टीम कैरेबियाई तेज गेंदबाजों के आगे महज 105 रन पर ढेर हो जाती है। अब अगले ही दिन एक और एशियाई टीम श्रीलंका का भी यह हाल हुआ। न्यूजीलैंड की तूफानी गेंदबाजी के आगे एशियाई पारी ऐसे ध्वस्त हुई जैसे लंका का दहन हुआ था।
Trending Videos
2 of 6
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में शनिवार को 136 रन पर सिमटने और 10 विकेट से हारने के बावजूद श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने न सिर्फ अर्धशतक लगाया बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड बना गए जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अंत तक नाबाद रहे। करुणारत्ने एक तरफ से डटे रहे और दूसर ओर से टीम के अन्य बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे। दिमुथ ने अपनी इस बल्लेबाजी के दम पर विश्व कप का 20 साल पुराना भी तोड़ दिया।
4 of 6
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : सोशल मीडिया
दिमुथ ने विश्व कप में बनाया ये नायाब रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की और 52 रन बनाकर पारी के अंत तक नाबाद रहे। दिमुथ ने अपनी कप्तानी पारी खेली और उनकी इस पारी के दम पर टीम का स्कोर 136 तक पहुंच पाया। कोई दूसरा बल्लेबाज दिमुथ का साथ नहीं निभा पाया।
विज्ञापन
5 of 6
दिमुथ करुणारत्ने
- फोटो : सोशल मीडिया
84 गेंदों की अपनी इस पारी के बाद दिमुथ करुणारत्ने विश्व कप इतिहास के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए जो पारी की शुरुआत करने आए और आखिरी गेंद तक क्रीज पर टिके रहे और फिर नाबाद पवेलियन लौटे। यानी दिमुथ वनडे विश्व कप के इतिहास में कैरिंग द बैट करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।