{"_id":"5cdeacd4bdec22076100b957","slug":"world-cup-kl-rahul-says-he-is-ready-to-play-at-number-four-for-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup से पहले केएल राहुल ने भरी हुंकार, बोले- चौथे नंबर पर खेलने को तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup से पहले केएल राहुल ने भरी हुंकार, बोले- चौथे नंबर पर खेलने को तैयार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 18 May 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
केएल राहुल
Link Copied
रिजर्व सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भले ही खुलकर नहीं कहा लेकिन संकेत दिया है कि वह विश्व कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी समय से बहस चल रही है कि चौथे नंबर पर कौन उतरेगा। ऐसे में राहुल और विजय शंकर के नाम सामने हैं।
Trending Videos
2 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री
राहुल ने कहा, ‘चयनकर्ताओं ने साफ कर दिया है। मैं टीम का हिस्सा हूं और जहां टीम चाहेगी, बल्लेबाजी करूंगा।’ मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि इंग्लैंड में हालात के अनुसार ही टीम संयोजन तय होगा। टीवी चैट शो पर विवादास्पद बयानबाजी के कारण निलंबन झेलने वाले राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए घरेलू सीरीज खेली और रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उसने 50 और 47 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
केएल राहुल
आईपीएल में 53.90 की औसत से 593 रन बनाने वाले राहुल ने कहा, ‘फॉर्म को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले दो महीने से मैं अच्छा खेल रहा हूं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलकर मैने अपनी तकनीक पर काम किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में तथा आईपीएल में अच्छा खेल सका। अब मैं आत्मविश्वास से भरपूर हूं।’
4 of 6
केएल राहुल
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण उसके आत्मविश्वास में कमी आई थी। राहुल ने कहा, ‘मैंने महसूस किया कि मेरी तकनीक में कोई खराबी नहीं थी। फॉर्म को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अच्छा नहीं खेलने से किसी भी खिलाड़ी का मनोबल टूटेगा। हर कोई अच्छा खेलना चाहता है। मुझे खुशी है कि अब रन बना रहा हूं।’
विज्ञापन
5 of 6
केएल राहुल
उन्होंने कहा, ‘मैने बहुत बदलाव नहीं किया। हर खिलाड़ी के करियर में खराब दौर आता है । मैं अपनी बल्लेबाजी को सरल रखने की कोशिश करता हूं। जब फार्म अच्छा होता है तो सब सही लगता है और खराब होने पर सब गलत।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।