विश्व कप से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर आई है। जी हां, इग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे वन-डे में पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक चोटिल हो गए हैं। उनको कोहनी में जबरदस्त चोट लगी है।
पाकिस्तान के लिए बुरी खबर, विश्व कप से पहले चोटिल हुआ यह धाकड़ बल्लेबाज
ताजा जानकारी के मुताबिक, इस सलामी बल्लेबाज को एक्स-रे के लिए अस्पताल जे जाया गया है। इसके बाद की जानकारी मुहैया नहीं हो पाई है। बता दें कि 89 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मार्क वूड के ओवर में इमाम के कोहनी में चोट लग गई। दर्द के मारे उन्होंने अपना बल्ले छोड़कर जमीन पर लेट गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। उस वक्त इमाम 3 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
Imam injury update
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) May 17, 2019
Imam taken to hospital for precautionary Xray. Further update will be provided later.#ENGvPAK
इमाम का घायल होना पाकिस्तान के लिए खतरा का सबब बन सकता है। क्योंकि विश्व कप के शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सलामी बल्लेबाजी के रूप में पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत देने वाले इस युवा बल्लेबाज की कमी खल सकती है।
गौरतलब है कि हाल ही में इस युवा बल्लेबाज इमाम ने वनडे में 150 प्लस का स्कोर करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 131 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 151 रन की पारी खेली थी।
बता दें कि इमाम ने 23 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर 1983 विश्व कप में बनाया गया दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यह इमाम के करियर का सर्वोच्च स्कोर भी है। यही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ यह किसी पाकिस्तानी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है।