तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन वो फिर नाकाम रहे। जी हां, विराट की टोली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। वर्षावाधित इस खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब अपने कर लिया। यह पहली बार नहीं है जब कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर हार गई हो, इससे पहले भी विराट के नेतृत्व में टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे।
WTC Final: कोहली का सपना टूटा, अपनी कप्तानी में अभी तक नहीं जिता पाए ICC का कोई खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने ऐसे तय किया था फाइनल तक का सफर
- वेस्टइंडीज को उसके घर में 2-0 से हराया
- दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान में 3-0 से मात दी
- बांग्लादेश को घरेलू धरती पर 2-0 से शिकस्त दी
- न्यूजीलैंड से विदेशी शृंखला में 0-2 से हारे
- ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर 2-1 से हराया
- इंग्लैंड को अपनी धरती पर 3-1 से मात दी
भारत ने 17 में से 12 मैच जीते थे
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में भारत ने 17 में से 12 मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड सात मुकाबलों में जीत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहकर खिताबी मुकाबले में पहुंची थी।
- 1983, 2011 वनडे विश्व कप
- 2007 टी-20 विश्व कप
- 2013 : चैंपियंस ट्रॉफी