सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह की धमाकेदार वापसी, मैदान पर कर दी चौके-छक्के की बरसात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jul 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh shines with bat again for Toronto Nationals in Global T20 Canada
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें 'सिक्सर किंग' कहा जाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर कनाडा जी-20 लीग खेलने पहुंचे युवी सोमवार को अपनी पूरी लय में नजर आए।

Trending Videos
Yuvraj Singh shines with bat again for Toronto Nationals in Global T20 Canada
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

टोरंटो नेशनल्स की कप्तानी करते हुए इस पंजाबी पुत्तर ने विनीपेग हॉक्स के खिलाफ 26 बॉल में 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। युवी ने अपनी पारी में चार चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाए, लेकिन वह अर्धशतक जड़ने से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh shines with bat again for Toronto Nationals in Global T20 Canada
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने कनाडाई बल्लेबाज रोड्रिगो थॉमस के साथ 77 रन की साझेदारी की। युवराज शानदार लय में दिखे और अपनी 26 गेंद की पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। इस पारी में युवराज ने 173 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से अपना रन बनाए।

Yuvraj Singh shines with bat again for Toronto Nationals in Global T20 Canada
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बल्लेबाजी से कमाल दिखाने के अलावा उन्होंने दो ओवर भी फेंके, जिसमें 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया। युवराज के इस ऑलराउंड खेल के बावजूद टोरंटो को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। हॉक्स ने आखिरी गेंद पर युवी की टीम को तीन विकेट से  मात दी।

विज्ञापन
Yuvraj Singh shines with bat again for Toronto Nationals in Global T20 Canada
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज के अलावा स्थानीय ओपनिंग बल्लेबाज रोड्रिगो थॉमस (65) और कायरन पोलार्ड (52) ने उम्दा पारियां खेलीं लेकिन तीनों ही बल्लेबाजों की उम्दा पारियां उनकी टीम टोरंटो नैशनल्स को जीत नहीं दिला पाई। हालांकि लीग के शुरुआती मैच में युवी को अपनी धीमी बल्लेबाजी के चलते आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। पीठ दर्द से जूझते हुए उन्होंने टीम के पहले मैच में 27 गेंदों पर 14 रन बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed