शेन वॉटसन, सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो की तिकड़ी ने मिलकर मंगलवार रात चेन्नई के लिए जीत की इबारत लिखी। फिरोजशाह कोटला में दिल्ली के खिलाफ खेले गए इंडियन टी-20 लीग में गत विजेता चेन्नई छह विकेट से जीत हासिल करते हुए टॉप पर पहुंच गई।
पापा धोनी को यूं चीयर करती दिखीं जीवा, खचा-खच भरे स्टेडियम से सामने आया VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 35 गेंदों में 32 रन की धीमी लेकिन ठोस पारी खेली। इस दौरान धोनी की लाड़ली जीवा मां साक्षी के साथ अपने पिता को चीयर करते नजर आई।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां स्टेडियम के वीआईपी गलियारे में बैठीं साक्षी की गोद में क्यूट जीवा उछलती-कूदती नजर आईं। धोनी जब-जब मैदान पर शॉट लगाते, जीवा का उत्साह देखते ही बनाता था।
चेन्नई में अपने पहले मैच के बाद धोनी ने खुद जीवा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें मासूम जीवा 6 भाषा तमिल, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी, पंजाबी और उर्दू में जवाब देती हुई नजर आ रही हैं इस वीडियो में धोनी अलग-अलग भाषाओं में जीवा से हालचाल पूछते हैं और उन्हीं भाषाओं में वह अपने पिता को जवाब भी देते हुए कहती हैं- 'मैं ठीक हूं।'