सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   GT Beat CSK by 8 Wickets at Chepauk; Sudharsan-Gill Break Rohit-Ishan’s Record IPL 2026

CSK vs GT: गुजरात ने चेपॉक में चेन्नई को आठ विकेट से हराया, सुदर्शन-शुभमन ने तोड़ा रोहित-ईशान का बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 26 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात टाइटंस ने चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने 50+ साझेदारियों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया।

GT Beat CSK by 8 Wickets at Chepauk; Sudharsan-Gill Break Rohit-Ishan’s Record IPL 2026
बाएं से- गिल, सुदर्शन, ईशान और रोहित - फोटो : IPL/BCCI/ANI
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेपॉक में चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में गुजरात ने साई सुदर्शन के 87 रन के दम पर जीत हासिल की। सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन और जोस बटलर ने नाबाद 39 रन बनाए।
Trending Videos

अंक तालिका का मौजूदा हाल
इस जीत के साथ गुजरात की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, चेन्नई की टीम आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात का अगला मैच 30 अप्रैल को अहमदाबाद में आरसीबी से है। वहीं, सीएसके की टीम दो मई को चेपॉक में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल और सुदर्शन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 40 पारियों में यह 19वीं 50+ रन की साझेदारी रही, जो किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। इस जोड़ी ने रोहित शर्मा और ईशान किशन के 54 पारियों में बनाए गए 18 अर्धशतकीय साझेदारियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

चेन्नई की पारी
गुजरात के खिलाफ इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला आखिरकार चला और वह 60 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा सीएसके का कोई बल्लेबाज नहीं चला।

पावरप्ले में सीएसके ने तीन विकेट गंवाकर 28 रन बनाए थे। वहीं, टीम 50 रन 12वें ओवर जाकर पूरी कर सकी। संजू सैमसन 11 रन, उर्विल पटेल चार रन और इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे सरफराज खान खाता खोले बिना आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस भी दो ही रन बना सके। इसके बाद ऋतुराज ने शिवम दुबे के साथ 43 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। दुबे 17 गेंद में 22 रन बना सके।

वहीं, जेमी ओवरटन ने छह गेंद में 18 रन बनाए। कार्तिक शर्मा नौ गेंद में 15 रन बना सके। गुजरात की ओर से रबाडा ने तीन विकेट और अरशद खान ने दो विकेट झटके। इसके अलावा सिराज और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला। राशिद खान ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।

गुजरात की पारी
जवाब में गुजरात ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साई सुदर्शन ने 46 गेंद में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 87 रन की पारी खेली। वहीं, गिल ने 23 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 33 रन बनाए। दोनों के बीच ओपनिंग विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। बटलर 30 गेंद में 39 रन और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके की ओर से एक विकेट अकील हुसैन और एक विकेट नूर अहमद को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed