सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs AFG Wearing Indian Jersey and Playing for India Was Always My Dream Says Prince Yadav

IND Vs AFG: 'भारतीय टीम की जर्सी पहनकर उतरना सपना था'; अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू पर भावुक हुए प्रिंस यादव

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 17 Jun 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। इस खास मौके पर वह भावुक नजर आए और कहा कि भारतीय टीम की जर्सी पहनना और देश के लिए खेलना उनका बचपन का सपना था। श्रेयस अय्यर ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी।

IND vs AFG Wearing Indian Jersey and Playing for India Was Always My Dream Says Prince Yadav
प्रिंस यादव। - फोटो : Amar Ujala Graphics/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया। इस खास मौके को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सपनों में से एक का पूरा होना बताया। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव को डेब्यू कैप प्रदान की। यह पल उनके लिए बेहद यादगार रहा।



कैप सौंपते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा "कैप नंबर 263, प्रिंस। यहां तक पहुंचने के लिए आपने काफी मेहनत की है और आपका प्रदर्शन भी इसकी गवाही देता है। आप इस अवसर के पूरी तरह हकदार हैं। आपने कल कहा था कि आप अपने देश को गर्व महसूस कराना चाहते हैं और अपने साथ जुड़े सभी लोगों को खुश देखना चाहते हैं। आपको, आपके परिवार और इस सफर में आपका साथ देने वाले हर व्यक्ति को शुभकामनाएं। अच्छा प्रदर्शन करो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पहनकर हुए भावुक
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में प्रिंस यादव ने अपने जज्बात व्यक्त किए। उन्होंने कहा "जब कोई क्रिकेट खेलना शुरू करता है तो उसका सपना भारत के लिए खेलना और भारतीय टीम की जर्सी पहनना होता है। हेडशॉट के दौरान मैंने पहली बार यह जर्सी पहनी और वह एहसास बहुत खास था। मेरे माता-पिता को भी इस पर गर्व महसूस हुआ और इसके लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।"
विज्ञापन


टीम के लिए प्रदर्शन करना सबसे बड़ी प्राथमिकता
प्रिंस यादव ने कहा कि डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन उनके लिए सबसे अहम बात टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा "डेब्यू करना अच्छी बात है, लेकिन असली खुशी तब होगी जब मैं अपनी टीम के लिए योगदान दूंगा और टीम को जीत दिलाने में मदद करूंगा।"

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से बनाई पहचान
प्रिंस यादव ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिला। आईपीएल के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में प्रिंस यादव ने कहा था कि उनका लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप खेलना और उसे जीतना है। भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू को उनके इसी बड़े सपने की शुरुआत माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed