फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs England 4th T20I: Axar Patel Set to Play 100th T20I Match and Overtake MS Dhoni in Elite India List

IND vs ENG: चौथा टी20 खेलते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे अक्षर पटेल, किस मामले में धोनी को छोड़ देंगे पीछे?

Thu, 09 Jul 2026 05:12 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 09 Jul 2026 05:12 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 में अक्षर पटेल अपने करियर का 100वां टी20 इंटरनेशनल खेल सकते हैं। इस उपलब्धि के साथ वह धोनी को पीछे छोड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

विज्ञापन
India vs England 4th T20I: Axar Patel Set to Play 100th T20I Match and Overtake MS Dhoni in Elite India List
अक्षर पटेल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाना है। इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

दरअसल, अक्षर ने अब तक भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में कुल 99 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 746 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 101 विकेट भी चटकाए हैं। चौथे टी20 में अगर अक्षर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का 100वां मुकाबला होगा। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से इस खास मुकाम तक पहुंचने वाले महज पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

विज्ञापन

एमएस धोनी को पीछे छोड़कर 100 T20 खेलने वाले कौन से भारतीय बनेंगे अक्षर पटेल?
इस उपलब्धि को हासिल करते ही अक्षर पटेल पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। धोनी ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत की ओर से 99 मुकाबले खेले थे। अब तक भारत के लिए सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने ही 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।
  • रोहित शर्मा: 161 मैच (पहले स्थान पर)
  • हार्दिक पांड्या: 138 मैच (दूसरे स्थान पर)
  • विराट कोहली: 127 मैच (तीसरे स्थान पर)
  • सूर्यकुमार यादव: 115 मैच (चौथे स्थान पर)
अक्षर पटेल इस सूची में शामिल होने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अक्षर पटेल का प्रदर्शन कैसा रहा है?
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने 100 टी20 विकेट पूरे किए थे। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले स्पिनर बने थे। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आउट करके यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, मौजूदा सीरीज में अक्षर बल्ले और गेंद दोनों से खास छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में अक्षर सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्हें महज 2 विकेट ही मिले हैं। ऐसे में ब्रिस्टल में खेले जाने वाले चौथे टी20 में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

तीसरे टी20 में भारतीय टीम को करना पड़ा हार का सामना
सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड से मिले 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 76 रनों पर ऑलआउट होकर ढेर हो गई थी। इस मैच में भारत के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार करने में नाकाम रहे थे। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सर्वाधिक 13 रन बनाए थे। वहीं, नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज भी पूरी तरह बेअसर नजर आए थे।

100वें टी20 से पहले भावुक हुए अक्षर पटेल, बोले- डेब्यू के वक्त कभी नहीं सोचा था कि इस मुकाम तक पहुंचूंगा
इस खास उपलब्धि से पहले अक्षर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब उन्होंने पहला टी20 खेला था, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन भारत के लिए 100 मैच खेलने का मौका मिलेगा। बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में अक्षर ने कहा "जब मैंने अपना पहला टी20 खेला था, तब यह नहीं सोचा था कि देश के लिए 100 मुकाबले खेलूंगा। इंग्लैंड का यह दौरा मेरे लिए बेहद खास रहा है। दूसरे टी20 में मैंने अपने 100 विकेट पूरे किए और अब चौथा मुकाबला मेरा 100वां मैच होगा। यह पल मेरे लिए बेहद खास है और मैं इसका पूरा आनंद ले रहा हूं।"

अक्षर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने उनके क्रिकेट सफर में हर कदम पर साथ निभाया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत उपलब्धियों की चर्चा जरूर होती है, लेकिन यह सफलता सिर्फ उनकी नहीं है। उनके अनुसार, टीम के साथी, कोच और परिवार ने उनकी यात्रा में अहम भूमिका निभाई है और इसी वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं।

बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना ही किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि डेब्यू के समय खिलाड़ी को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि वह आगे कितना लंबा सफर तय करेगा। लेकिन अब जब वह अपने 100वें टी20 मैच की दहलीज पर हैं तो यह एहसास शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए एक मैच खेलना भी किसी सपने के पूरा होने जैसा होता है और 100वां मुकाबला खेलना उससे भी ज्यादा खास पल है।

अक्षर पटेल ने यह भी कहा कि डेब्यू से लेकर अब तक वह एक खिलाड़ी के रूप में काफी बदल चुके हैं। उनके मुताबिक, हर खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखता है और आगे बढ़ता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को भी सलाह दी कि वे अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उनसे सीखें और लगातार खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed