IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी पर पाकिस्तान से आई प्रतिक्रिया; इस क्रिकेट पंडित ने कहा- उसके अंदर AI चिप, जांच कराओ
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार फॉर्म पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट विशेषज्ञ ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनके खेल को असाधारण बताते हुए कहा कि उनकी क्षमता को समझने के लिए लैब में जांच करानी चाहिए। सूर्यवंशी इस सीजन में 357 रन बना चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैभव इस सीजन अब तक आठ पारियों में 44.62 की औसत और 234.87 के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं। इनमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। वह फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में संयुक्त रूप से केएल राहुल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर 380 रन के साथ अभिषेक शर्मा हैं। वैभव की बल्लेबाजी इतनी दमदार और प्रभावशाली रही है कि लोग कह रहे हैं कि उनकी बल्लेबाजी किसी वीडियो गेम की तरह है, गेंद आई और छक्के के लिए गई। यूट्यूब पर एक शो के दौरान क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनिंग बैटर के बल्ले में कोई एआई चिप इंस्टाल है और इसी वजह से वह इतनी आसानी से छक्के लगा पा रहे हैं। इस वीडियो को एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है।
नियाज वीडियो में कहते हैं, 'क्या लड़का है! जैसे वाडा डोपिंग को लेकर जांच करता है, वैभव को भी किसी लैब में भेजना चाहिए। उनमें जरूर कोई न कोई एआई चिप इंस्टाल है। यार, वह तो बिल्कुल ही कमाल का है। मुझे उनसे काफी उम्मीदें हैं। क्या खिलाड़ी हैं वैभव सूर्यवंशी।' नियाज ने हैरानी जताते हुए कहा, 'मुझे लगता है उसने थोड़ा धीमा खेला (SRH के खिलाफ)। उसका स्ट्राइक रेट 300 होना चाहिए था।'
नियाज ने वैभव के भविष्य को लेकर समझाते हुए कहा, 'ठीक है, मेडिकल तौर पर देखें तो 18 साल की उम्र में शरीर पूरी तरह विकसित होना शुरू करता है। इस उम्र में कंधे शेप लेते हैं, मसल्स बनते हैं...ट्राइसेप्स, बाइसेप्स और कोर स्ट्रेंथ मजबूत होती है क्योंकि यह पीक ग्रोथ और हार्मोन, खासकर टेस्टोस्टेरोन का समय होता है।' नियाज़ ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले वर्षों में सूर्यवंशी की ताकत और खेल और भी निखर सकता है।
🚨 AI chip in Vaibhav Sooryavanshi's bat?
— Tehseen Qasim (@Tehseenqasim) April 26, 2026
- Vaibhav Sooryavanshi is batting like he’s got an AI chip installed. Frankly, just like we have doping tests, he should be tested too. This doesn’t look human. What a player he is!! Unreal! - Dr Nauman Niaz #TATAIPL #RRvsSRH #IPL2026 pic.twitter.com/xUZ4eg2iyU
पाकिस्तानी क्रिकेट विशेषज्ञ ने वैभव सूर्यवंशी की उन खास खूबियों पर भी बात की, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं। उन्होंने कहा, 'वह सिर्फ 15 साल का है। जब वह पैदा हुआ था, उससे पहले विराट कोहली वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे। वैभव में क्या खास है? मैंने समझने की कोशिश की कि आखिर यह अंतर क्यों है। ठीक है, वैभव के पास भले ही बहुत ज्यादा तकनीक नहीं है, लेकिन जितनी है उतनी काफी है। वैभव की ताकत नहीं, बल्कि उनकी तकनीक ही उन्हें इतना खास बनाती है।' नियाज ने आगे बताया कि उनकी कलाई का इस्तेमाल और शॉट का आर्क उन्हें बेहद खतरनाक बनाता है।

कमेंट
कमेंट X