सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL: SRH’s Gamble Pays Off as Debutants Grab Eight Wickets; Captain Ishan Kishan Reacts

आईपीएल: सनराइजर्स का दांव कामयाब, डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले आठ विकेट, जानें क्या बोले कप्तान ईशान?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 14 Apr 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। युवा गेंदबाजों पर लगाया गया दांव पूरी तरह सफल साबित हुआ। मैच के बाद कप्तान ईशान किशन ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया और यही टीम की सबसे बड़ी ताकत है।

IPL: SRH’s Gamble Pays Off as Debutants Grab Eight Wickets; Captain Ishan Kishan Reacts
तुषार और ईशान के साथ साकिब और प्रफुल्ल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एसआरएच ने दो गेंदबाजों को डेब्यू का मौका दिया, जिन्होंने मिलकर आठ विकेट हासिल किए। प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल डेब्यू करते हुए अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने कुल चार ओवरों में 34 रन देकर चार विकेट निकाले। उनके अलावा, साकिब हुसैन ने 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
Trending Videos

डेब्यूटेंट पर बोले ईशान किशन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका देने पर एसआरएच के कप्तान ईशान ने कहा, 'आपको यह भी देखना होता है कि आपके युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं, कितने प्रेरित हैं और इन मुकाबलों में खेलने के लिए कितने उत्साहित हैं। वे पूरे सीजन मेहनत कर रहे थे। फील्डिंग और हमारे गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ लगातार काम कर रहे थे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे थे। हम यही देखना चाहते थे और घरेलू मैदान पर खेलते हुए उन्हें मौका देना जरूरी था। उन्होंने अभ्यास मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए मुझे लगता है कि आज यह सही फैसला था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'दो अंक हासिल करना खास'
ईशान किशन ने कहा, 'इस जीत से निश्चित तौर पर बहुत खुश हूं। दो अंक हासिल करना हमेशा खास होता है, इसलिए खुशी है। हम गेंदबाजों से यही चाहते थे कि वे यहां आकर खुलकर खेलें, अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें और मुझे लगता है कि आज हमने वही किया। इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है।' राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट खोकर 216 रन बनाए, जिसमें कप्तान ईशान किशन की 91 रन की पारी शामिल रही। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 19 ओवरों में 159 रन पर सिमट गई।

अभिषेक के फॉर्म पर बोले ईशान
इस मैच की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे थे। जब ईशान से पूछा गया कि क्या टीम के स्कोर में 25 रन कम रह गए, तो कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी बल्लेबाजी इकाई और खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखें तो हम लगभग हर मैच में 200 से ज्यादा रन बना रहे हैं, लेकिन अभिषेक जिस अंदाज में खेलता है, कभी-कभी वह जल्दी आउट भी हो सकते हैं। हमारा काम है पारी को गहराई तक ले जाना और बड़े शॉट खेलना, लेकिन उन्हें खुलकर खेलने देना, क्योंकि अगर वह चल पड़े तो मैच बदल देते हैं और टीम को 260 या 270 तक पहुंचा सकते हैं। हम उनसे और कुछ नहीं चाहते। हां, आज वह आउट हो गए, लेकिन मुझे लगता है कि अगले मैच में वह और ज्यादा प्रेरित होंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed