सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   KKR Blow: Harshit Rana Likely to Miss Major Part of IPL 2026 After Knee Surgery; Rohit Joins MI squad

IPL 2026: केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं! ज्यादातर मैचों से दूर रह सकता है यह स्टार गेंदबाज; MI पलटन से जुड़े रोहित

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 17 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद टूर्नामेंट के बड़े हिस्से से बाहर रह सकते हैं। वह फिलहाल रिहैब कर रहे हैं और उनकी वापसी की कोई तय तारीख नहीं है। टीम को पहले ही मुस्तफिजुर रहमान की अनुपलब्धता का सामना करना पड़ रहा है।

KKR Blow: Harshit Rana Likely to Miss Major Part of IPL 2026 After Knee Surgery; Rohit Joins MI squad
केकेआर की टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के आगाज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 28 मार्च को लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण टूर्नामेंट के बड़े हिस्से से बाहर रह सकते हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, राणा ने फरवरी में घुटने की सर्जरी कराई थी और फिलहाल वह पुनर्वास (रिहैब) की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
Trending Videos


बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए है, लेकिन अभी तक उनकी वापसी की कोई तय तारीख सामने नहीं आई है। वहीं, दूसरी तरफ स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मंगलवार को मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में एमआई ने बताया कि हिटमैन नए सीजन से पहले टीम में शामिल हो रहे हैं! 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टी20 विश्व कप से भी हो चुके हैं बाहर
अगर वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर रहते हैं, तो यह लगातार दूसरा बड़ा टूर्नामेंट होगा जिसे वह चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे।हर्षित राणा को यह चोट भारत के टी20 विश्व कप के वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी थी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए उस अभ्यास मुकाबले में उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका था, जिसके बाद उन्हें घुटने में परेशानी महसूस हुई। जांच में उनके दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव पाया गया, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया था। हालांकि सिराज को पूरे टूर्नामेंट में केवल भारत के पहले मैच में ही खेलने का मौका मिला था।

KKR Blow: Harshit Rana Likely to Miss Major Part of IPL 2026 After Knee Surgery; Rohit Joins MI squad
हर्षित राणा - फोटो : IANS
बीसीसीआई अवॉर्ड्स में मिला सम्मान
चोट के बावजूद हर्षित राणा के लिए हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि भी सामने आई। उन्हें बीसीसीआई अवॉर्ड्स में ‘बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यूटेंट’ का सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय पदार्पण को देखते हुए दिया गया, जिसने उन्हें भारतीय तेज गेंदबाजी के उभरते सितारों में शामिल कर दिया है।

मुस्तफिजुर रहमान भी टीम से बाहर
केकेआर की मुश्किलें केवल राणा की चोट तक सीमित नहीं हैं। टीम के पास इस सीजन में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी उपलब्ध नहीं होंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के महीनों में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया था। हालांकि फ्रेंचाइजी को उनकी जगह खिलाड़ी लेने की अनुमति मिली और टीम ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा है। इसके लिए मुझराबानी ने पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अपना करार भी छोड़ दिया।

KKR Blow: Harshit Rana Likely to Miss Major Part of IPL 2026 After Knee Surgery; Rohit Joins MI squad
हर्षित राणा - फोटो : ANI
तेज गेंदबाजी आक्रमण में ये विकल्प
इन चुनौतियों के बावजूद केकेआर के पास तेज गेंदबाजी के कई विकल्प मौजूद हैं। टीम के मौजूदा तेज गेंदबाजों में मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, आकाश दीप, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और रमनदीप सिंह भी गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं। हालांकि टीम के लिए चिंता की एक और वजह यह रही कि पथिराना भी टी20 विश्व कप के दौरान पिंडली की चोट के कारण बाहर हो गए थे, लेकिन उस समय उम्मीद जताई गई थी कि उनका आईपीएल खेलना खतरे में नहीं होगा।

29 मार्च को पहला मुकाबला
आईपीएल 2026 में केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च को खेलेगी। टीम का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शाम के मुकाबले खेलेगी। हर्षित राणा की अनुपस्थिति में टीम के गेंदबाजी संयोजन पर खास नजर रहेगी, क्योंकि आईपीएल जैसे लंबे और चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट में तेज गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम होती है।

KKR Blow: Harshit Rana Likely to Miss Major Part of IPL 2026 After Knee Surgery; Rohit Joins MI squad
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
रोहित स्क्वॉड से जुड़े
सोमवार को मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का एक और वीडियो जारी कर कहा था कि मुंबई का बादशाह आ चुका है। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा काफी लंबे वक्त से खेल रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। आईपीएल में रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है, जिसका फायदा एमआई को मिलता है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 के लिए 16.30 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें तो हिटमैन अब तक 272 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 29.73 की औसत से 47 अर्धशतक और दो शतक जड़े हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा का नाबाद 109 रन बेस्ट स्कोर है। रोहित ने इस लीग में 302 छक्के जड़े हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)




आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल होकर शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय, अल्लाह गजांफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्वनी कुमार ने अभ्यास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed