सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Rashid Khan-Manav Suthar’s Comical Error Reminds Fans of Pakistan’s Famous Fielding Blunder

VIDEO: राशिद-मानव की इस गलती के बाद याद आए पाकिस्तान के अजमल-मलिक; कैच भी नहीं लिया और गेंद बाउंड्री के पार गई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 26 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात टाइटंस के राशिद खान और मानव सुथार ने सीएसके के खिलाफ मैच में आसान कैच छोड़कर बड़ी गलती कर दी, जिससे गेंद बाउंड्री पार चली गई। इस घटना ने 2008 में पाकिस्तान के मलिक-अजमल की मशहूर फील्डिंग मिस्टेक की याद दिला दी।

Rashid Khan-Manav Suthar’s Comical Error Reminds Fans of Pakistan’s Famous Fielding Blunder
राशिद-सुथार की गलती - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा फील्डिंग मोमेंट देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। राशिद खान और मानव सुथार की एक छोटी सी गलती ने आसान कैच को चौके में बदल दिया, और यह घटना तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
Trending Videos

कैच छोड़ने की बड़ी गलती
यह घटना सीएसके की पारी के 18वें ओवर में हुई। कगिसो रबाडा की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर कार्तिक शर्मा ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही टाइम नहीं हुई और हवा में ऊंची चली गई। गेंद स्क्वायर लेग की दिशा में जा रही थी, जहां राशिद खान और मानव सुथार दोनों कैच लेने के लिए दौड़े। लेकिन दोनों के बीच सही कम्युनिकेशन नहीं हो पाया। दोनों एक-दूसरे का इंतजार करते रह गए और आखिरकार गेंद उनके बीच गिरकर बाउंड्री पार चली गई। इस तरह आसान कैच छोड़ने के कारण सीएसके को चार रन मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

याद आया पाकिस्तान का पुराना ‘ब्लंडर’
राशिद और सुथार की इस गलती ने 2008 में पाकिस्तान टीम की एक मशहूर फील्डिंग मिस्टेक की याद दिला दी। तब शोएब मलिक और सईद अजमल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अबू धाबी में ऐसा ही आसान कैच छोड़ दिया था। उमर गुल की गेंद पर क्रिस गेल का कैच हवा में गया था, लेकिन मलिक और अजमल के बीच तालमेल की कमी के कारण गेंद उनके बीच गिर गई। ठीक उसी तरह, चेन्नई में भी राशिद और सुथार के बीच तालमेल की कमी ने एक आसान मौका गंवा दिया।

राशिद के लिए खराब रहा दिन
यह मैच राशिद खान के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 21 रन खर्च कर दिए। उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने जमकर निशाना बनाया। राशिद ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और ऐसा आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ, जब राशिद ने पूरे मैच में सिर्फ एक ओवर डाला हो। वहीं, मानव सुथार ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में 22 रन देकर डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट भी लिया।

मैदान पर छोटी गलती, बड़ा असर
क्रिकेट में अक्सर छोटी-छोटी गलतियां बड़े नतीजों को प्रभावित करती हैं। इस मैच में भी एक आसान कैच छूटने से टीम को नुकसान उठाना पड़ा। फील्डिंग में तालमेल और स्पष्ट कम्युनिकेशन कितना जरूरी है, यह घटना उसका बड़ा उदाहरण बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed