फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rohit Yadav, Venkata Star As India U19 Beat Sri Lanka U19 By 211 Runs To Clinch Youth Test Series
ZIM Inning
64/5 (13.2 ov)
Tadiwanashe Marumani 0(1)*
Wesley Madhevere 8 (15)
India elected to bowl

IND vs SL Youth Test: भारत ने श्रीलंका को 211 रन से रौंदकर जीती यूथ टेस्ट सीरीज, रोहित यादव-वेंकट ने मचाया कहर

Thu, 23 Jul 2026 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

भारत अंडर-19 टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में श्रीलंका को 211 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। लेग स्पिनर रोहित यादव ने चार विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज सी. वेंकट ने तीन विकेट झटके। पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था।

विज्ञापन
Rohit Yadav, Venkata Star As India U19 Beat Sri Lanka U19 By 211 Runs To Clinch Youth Test Series
भारत अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 - फोटो : SLC

विस्तार

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका अंडर-19 को 211 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। पहले मुकाबले के ड्रॉ रहने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट में हर विभाग में दमदार खेल दिखाया और मेजबान टीम को जीत का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


रोहित यादव और वेंकट ने पलटा मैच
472 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन 155/4 से आगे खेलना शुरू किया। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। तेज गेंदबाज प्रणव राघवेंद्र ने कप्तान विमथ दिनसारा (64) को आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इसके बाद लेग स्पिनर रोहित यादव ने निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 49 रन देकर चार विकेट झटके। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज सी. वेंकट ने पहली पारी की लय बरकरार रखते हुए 27 रन देकर तीन विकेट लिए। दोनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका की पूरी टीम 76.5 ओवर में 260 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


भारत ने वनडे सीरीज की हार का लिया बदला
भारत के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि टीम को इससे पहले खेली गई तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट सीरीज जीतकर भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और दौरे का समापन जीत के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि श्रीलंका की ओर से सेथमिका सेनेविरत्ने ने 42 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह हार का अंतर कम करने तक ही सीमित रहे। आखिर में ऑफ स्पिनर जे. हेमुचुदेशन ने उनका विकेट लेकर श्रीलंका की पारी का अंत किया और भारत की शानदार जीत पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed