सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Ruturaj Gaikwad Slowest Fifty and Unique Records Highlight CSK’s Unusual Innings vs GT IPL 2026

CSK vs GT: ऋतुराज गायकवाड़ ने पूरा किया छक्कों का शतक; सीजन का सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा, पंत को क्यों मिली राहत?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 26 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

ऋतुराज गायकवाड़ ने 49 गेंदों में फिफ्टी लगाकर आईपीएल 2026 की सबसे धीमी पारी खेली, जो इम्पैक्ट प्लेयर युग की भी सबसे धीमी फिफ्टी है। वहीं राशिद खान का 15वें ओवर में आना और गायकवाड़ का 100 छक्के पूरा करना इस मैच के प्रमुख आकर्षण रहे।

विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।  
Trending Videos

ऋतुराज ने पूरा किया छक्कों का शतक
ऋतुराज चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने वाले महज चौथे बल्लेबाज बने हैं। सीएसके की ओर से उनसे पहले यह मुकाम एमएस धोनी (234 छक्के), सुरेश रैना (180 छक्के), और शिवम दुबे (105 छक्के) ने हासिल किया है। ऋतुराज ने मुश्किल हालातों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 49 गेंदों में पूरा किया। ऋतुराज सीएसके की तरफ से आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज भी बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर नियम के दौर में सबसे धीमा
ऋतुराज गायकवाड़ का 49 गेंदों में अर्धशतक, आईपीएल 2026 की सबसे धीमी फिफ्टी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ 43 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। ऋतुराज के रिकॉर्ड से पंत को राहत मिली होगी। इतना ही नहीं, 49 गेंदों में ऋतुराज की फिफ्टी इम्पैक्ट प्लेयर नियम (2023 के बाद) के दौर की सबसे धीमी फिफ्टी है।

CSK के लिए आईपीएल में सबसे धीमी फिफ्टी (गेंदों के आधार पर)
खिलाड़ी गेंदें खिलाफ स्थान साल
पार्थिव पटेल 53 पंजाब किंग्स चेन्नई 2010
मैथ्यू हेडन 51 मुंबई इंडियंस ग्केबेरहा 2009
मुरली विजय 50 पंजाब किंग्स मोहाली 2013
मुरली विजय 49 राजस्थान रॉयल्स जयपुर 2013
ड्वेन स्मिथ 49 मुंबई इंडियंस वानखेड़े 2014
ऋतुराज गायकवाड़ 49 गुजरात टाइटंस चेन्नई 2026

राशिद खान का सबसे देर से इस्तेमाल
इस मैच में गुजरात के स्पिनर राशिद खान को 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया, जो उनके आईपीएल करियर में अब तक का सबसे लेट इंट्रोडक्शन है। इससे पहले उन्हें अधिकतम 13वें ओवर में गेंदबाजी दी गई थी (2023 में गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स)। यह रणनीति भी चर्चा का विषय रही, क्योंकि आमतौर पर राशिद को बीच के ओवरों में जल्दी लाया जाता है।

चेन्नई की पारी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले सीएसके को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन 15 गेंदों का सामना करने के बाद 11 रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने। इसके बाद उर्विल पटेल महज चार रन बनाकर आउट हुए।

सरफराज खान बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर जोस बटलर को कैच देकर पवेलियन लौटे। डेवाल्ड ब्रेविस नौ गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ दो रन ही बना सके। शिवम दुबे तीन चौके और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। जेमी ओवरटन 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए छह गेंदों में 18 रन बनाए।

हालांकि, ऋतुराज एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में ऋतुराज ने छह चौके और चार छक्के लगाए। ऋतुराज की कप्तानी पारी के बूते चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 158 रन लगाने में सफल रही। गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने तीन विकेट चटकाए, जबकि अरशद खान ने दो विकेट अपने नाम किए। सिराज और मानव सुथार ने एक-एक विकेट निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed