सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: 'A captain like Santner makes you feel invincible', praises Rachin Ravindra after win
IND Inning
160/3 (13.5 ov)
Hardik Pandya 8(5)*
Surya Kumar Yadav 25 (10)
Zimbabwe elected to bowl

T20 World Cup: 'सैंटनर जैसा कप्तान आपको अभेद्य महसूस कराता है', जीत के बाद रचिन रवींद्र ने की तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Feb 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

रवींद्र ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम सभी जानते हैं कि सैंटनर कितने शांत स्वभाव के हैं, लेकिन उनका सोचने का तरीका भी कमाल का है, जैसे कि किस छोर से कौन सी गेंद फेंकनी है।'

T20 World Cup: 'A captain like Santner makes you feel invincible', praises Rachin Ravindra after win
भारत और न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

न्यूजीलैंड के आलराउंडर रचिन रवींद्र ने टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में अपनी टीम की श्रीलंका पर 61 रन से जीत के बाद अपने कप्तान मिचेल सैंटनर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने साथी खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह हैं और उन्हें दमदार महसूस कराने का तरीका ढूंढ लेते हैं।
Trending Videos


रवींद्र ने इस मैच में 32 रन बनाए और 19 रन देकर चार विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। कप्तान सैंटनर की 26 गेंदों पर खेली गई 47 रन की पारी से न्यूजीलैंड 84 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद सात विकेट पर 168 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में श्रीलंका आठ विकेट पर 107 रन ही बना सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम सभी जानते हैं कि सैंटनर कितने शांत स्वभाव के हैं, लेकिन उनका सोचने का तरीका भी कमाल का है, जैसे कि किस छोर से कौन सी गेंद फेंकनी है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अच्छा प्रदर्शन करके आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'वह हमेशा आपके साथ खड़े रहते हैं और आपका हौसला बढ़ाते हैं। मुझे लगता है कि उनके जैसा कप्तान होना टीम के लिए बहुत अच्छा है। उनके नेतृत्व में मैदान पर उतरते ही आपको ऐसा अहसास होता है जैसे आप 10 फीट लंबे हों और आप अभेद्य महसूस करते हैं। टीम में उनकी मौजूदगी से बहुत फायदा मिलता है।'

यह केवल खिलाड़ियों को प्रेरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उपमहाद्वीप की पिचों पर गेंदबाजी करने का सैंटनर का अनुभव भी स्पिन गेंदबाजी इकाई के लिए मददगार साबित होता है। रवींद्र ने कहा, 'हमारे पास सैंटनर हैं, जो सीमित ओवरों की क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक हैं। वह हमें बताते हैं कि कैसी गेंदबाजी करनी है। इससे मदद मिलती है और हमारे पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed