सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Wasn’t Happy”: RR Coach Explains Vaibhav Suryavanshi’s Impact Player Role IPL 2026 SRH vs RR

SRH vs RR: क्यों खुश नहीं थे वैभव सूर्यवंशी? राजस्थान के कोच ने बताई वजह; हैदराबाद के खिलाफ शून्य पर आउट हुए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 14 Apr 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में होने के बावजूद एसआरएच के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर बनाए गए, जिससे वह फील्डिंग नहीं कर सके और इससे वह खुश नहीं थे। कोच ट्रेवर पेन्नी ने इसका कारण टीम कॉम्बिनेशन और अन्य खिलाड़ी की वापसी बताया। वहीं मैच में इशान किशन की 91 रन की पारी की बदौलत SRH ने RR को हराकर उनकी जीत की लय तोड़ दी।

Wasn’t Happy”: RR Coach Explains Vaibhav Suryavanshi’s Impact Player Role IPL 2026 SRH vs RR
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस तरह आरआर का चार मैचों में जीत का सिलसिला रुक गया। राजस्थान टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी खाता नहीं खोल सके। पहले ही ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। अब राजस्थान के कोच ने खुलासा किया है कि वैभव इस मैच में खुश नहीं थे। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।
Trending Videos

वैभव क्यों थे नाखुश?
महज 15 साल की उम्र में वैभव ने टूर्नामेंट में तहलका मचा दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले गए पहले चार मुकाबलों में उनके स्कोर 52, 31, 39 और 78 रहे, जिसमें उन्होंने दो बार सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें इस सीजन के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में और उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में वैभव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया, जिससे उन्हें फील्डिंग का मौका नहीं मिला। इस फैसले को लेकर राजस्थान रॉयल्स के सहायक कोच ट्रेवर पेन्नी ने बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच ने बताई वजह
उन्होंने साफ कहा, 'पिछले मैच में जब वह फील्डिंग नहीं कर पाए, तो वह खुश नहीं थे क्योंकि उन्हें फील्डिंग करना बहुत पसंद है। ऐसा नहीं है कि वह खराब फील्डर हैं। डोनोवन फरेरा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वह दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में कॉलरबोन चोटिल कर बैठे थे। वह बेहतरीन फील्डर हैं। उनके लौटने से टीम को मजबूती मिली है, लेकिन दुर्भाग्य से वैभव को बाहर बैठना पड़ा।'

मैच का हाल
इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर उनकी चार मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 216/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों में 91 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल थे। शुरुआत में टीम ने अभिषेक शर्मा (0) और ट्रेविस हेड (18) के विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन किशन ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में रन बनाए। उनका साथ हेनरिक क्लासेन (40 रन, 26 गेंद), नीतीश रेड्डी (28 रन) और सलिल अरोड़ा (नाबाद 24) ने दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए।

राजस्थान की पारी रही फीकी
लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 159 रन पर सिमट गई। विदर्भ और बिहार के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को दबाव में रखा। इस हार के बावजूद राजस्थान अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि हैदराबाद ने दूसरी जीत दर्ज कर चौथे स्थान पर छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed