सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Women’s Premier League 2026 Preview all details, WPL set for new high as Indian women's cricket finds its peak

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से; टीम और कप्तान से लेकर शेड्यूल और समय तक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 09 Jan 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

महिला प्रीमियर लीग 2026 भारतीय महिला क्रिकेट की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता का अगला अध्याय है। नौ जनवरी से पांच फरवरी तक नवी मुंबई और बड़ौदा में 22 मैच होंगे। यह लीग सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी भी है। बढ़ते दर्शक, आइकॉनिक भारतीय खिलाड़ी और नए उभरते टैलेंट मिलकर WPL को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण महिला टी20 लीग बना रहे हैं।

Women’s Premier League 2026 Preview all details, WPL set for new high as Indian women's cricket finds its peak
महिला प्रीमियर लीग 2026 - फोटो : WPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

2025 अब बीते समय की बात हो चुकी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप खिताब यादों में दर्ज हैं, लेकिन क्रिकेट कभी रुकता नहीं। व्यस्त इंटरनेशनल सीजन के बाद अब फोकस महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल पर शिफ्ट हो गया है, जो भारत में महिलाओं की प्रमुख टी20 लीग है।
Trending Videos


यह लीग नौ जनवरी से पांच फरवरी तक नवी मुंबई और बड़ौदा में खेली जाएगी। चार हफ्तों तक 22 मैचों का हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिलेगा। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को खिताब जीतने का अनुभव है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स हर बार फाइनल तक पहुंचकर भी आखिरी कदम पर चूक गई है। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स ने चमक दिखाई है, लेकिन अब भी ट्रॉफी के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Women’s Premier League 2026 Preview all details, WPL set for new high as Indian women's cricket finds its peak
भारतीय टीम - फोटो : Instagram shafali verma
पिछले तीन संस्करणों से अलग होगी वाइब
इस बार का सीजन पिछले तीन संस्करणों से अलग होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम की सफलता के बाद दर्शकों का उत्साह, स्टेडियम का माहौल और खिलाड़ियों की लोकप्रियता नए स्तर पर पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा अब सिर्फ चेहरे नहीं, बल्कि राष्ट्रीय आइकॉन बन चुकी हैं।

इस बार भारतीय महिला खिलाड़ी दबाव में नहीं, बल्कि कामयाबी के आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी...एक विश्व चैंपियन के तौर पर उतरेंगी और उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए पूरा दमखम लगाती दिखेंगी। 2007 टी20 विश्व कप जीत के बाद जिस तरह आईपीएल ने भारतीय पुरुष क्रिकेटरों की तकदीर बदल दी थी, कुछ वैसे ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम के चैंपियन बनने के बाद यह लीग अब खिलाड़ियों की कामयाबी में चार चांद लगाती दिखेगी।

Women’s Premier League 2026 Preview all details, WPL set for new high as Indian women's cricket finds its peak
डब्ल्यूपीएल 2026 - फोटो : WPL/BCCI
WPL से टी20 विश्व कप की तैयारी भी
2026 में इंग्लैंड में महिला टी20 विश्व कप होना है, इसलिए महिला प्रीमियर लीग खिलाड़ियों के लिए तैयारी का मैदान भी बनेगा। यहां प्रदर्शन, स्किल्स और प्लानिंग सीधे विश्व कप कॉम्बिनेशन को प्रभावित करेगी।पिछले सीजन ने क्रांति गौड़, काश्वी गौतम और श्री चरणी जैसी नई प्रतिभाएं दीं और इस बार भी नए नाम सामने आने की पूरी उम्मीद है। इसलिए डब्ल्यूपीएल अब सिर्फ लीग नहीं, बल्कि भविष्य के क्रिकेटर तैयार करने की फैक्ट्री बन चुकी है।

कब और कहां देख सकेंगे महिला प्रीमियर लीग के मैच?
दोपहर वाले मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे (3:30 PM IST) बजे शुरू होंगे, जबकि रात वाले मैच शाम साढ़े सात बजे (7:30 PM IST) शुरू होंगे। टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा, यानी साढ़े तीन बजे शुरू होने वाले मैच का टॉस तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे शुरू होने वाले मैच का टॉस सात बजे होगा।

Women’s Premier League 2026 Preview all details, WPL set for new high as Indian women's cricket finds its peak
डब्ल्यूपीएल 2026 - फोटो : WPL/BCCI
किस चैनल और ओटीटी पर लाइव देख सकेंगे मैच?
महिला प्रीमियर लीग 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मैच के लाइव अपडेट्स और इस लीग से जुड़ी अन्य खबरें आप अमर उजाला एप और अमर उजाला वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। 

पिछले सीजन्स के विजेता
मुंबई इंडियंस ने 2023 में खिताब जीता था, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में चैंपियनशिप जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2026 में कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाती है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होगा।

Women’s Premier League 2026 Preview all details, WPL set for new high as Indian women's cricket finds its peak
डब्ल्यूपीएल 2026 - फोटो : WPL/BCCI
सभी टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), रहीला फिरदौस (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, एमीलिया केर, नैट शीवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनिम इस्माइल, पूनम खेन्मार, मिली इलिंगवर्थ, एस सजाना, संस्कृति गुप्ता, सायका इशाक, क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, डी हेमलता, सयाली सतघरे (एलिस पेरी की जगह), प्रेमा रावत, लिन्सी स्मिथ, कुमार प्रत्युशा।

नोट: एलिस पेरी निजी कारणों से बाहर हुईं, सयाली सतघरे रिप्लेसमेंट।

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एम ममता (विकेटकीपर), एल वोल्वार्ट, शेफाली वर्मा, मरिजाने कैप, चिनेल हेनरी, लिजेल ली, एलाना किंग (एनाबेल सदरलैंड की जगह), लूसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, मिन्नू मणी, श्री चरणी, दिया यादव, निक्की प्रसाद, नंदनी शर्मा।

नोट: एनाबेल सदरलैंड बाहर, उनकी जगह एलाना किंग शामिल।

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फीबी लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायोन, जी त्रिशा, सुमन मीणा, चार्ली नॉट।

नोट: महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर के लिए यूएसए टीम में चुने जाने के बाद तारा नॉरिस ने नाम वापस ले लिया। उनकी जगह चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया गया है।

गुजरात जाएंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शिवानी सिंह (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधू, तनुजा कंवर, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमार, अनुष्का शर्मा, आयुषी सोनी।

Women’s Premier League 2026 Preview all details, WPL set for new high as Indian women's cricket finds its peak
महिला प्रीमियर लीग 2026 - फोटो : WPL.com
WPL 2026 पूरा शेड्यूल
मैच नं. तारीख होम टीम अवे टीम वेन्यू
1 9 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
2 10 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
3 11 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
4 12 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
5 13 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यूपी वॉरियर्स नवी मुंबई
6 14 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
7 15 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई
8 16 जनवरी 2026 मुंबई इंडियंस यूपी वॉरियर्स नवी मुंबई
9 17 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जाएंट्स नवी मुंबई
10 17 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स मुंबई इंडियंस नवी मुंबई
11 18 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नवी मुंबई
12 19 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
13 20 जनवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
14 22 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
15 24 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 26 जनवरी 2026 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस वडोदरा
17 27 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
18 29 जनवरी 2026 यूपी वॉरियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
19 30 जनवरी 2026 गुजरात जाएंट्स मुंबई इंडियंस वडोदरा
20 1 फरवरी 2026 दिल्ली कैपिटल्स यूपी वॉरियर्स वडोदरा
21 3 फरवरी 2026 एलीमिनेटर - वडोदरा
22 5 फरवरी 2026 फाइनल - वडोदरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed