{"_id":"6a74e98fbe6c300d120eedbd","slug":"13-brave-women-from-uttarakhand-to-receive-the-tilu-rauteli-award-dehradun-news-c-5-drn1043-1035712-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। ताइक्वांडो में विश्व रैंकिंग के शीर्ष 20 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी लतिका भंडारी सहित उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक दोनों पुरस्कार आठ अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे।
विभागीय मंत्री के मुताबिक तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उत्तराखंड की उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने संघर्ष, साहस और समर्पण से समाज में नई पहचान बनाई है। सरकार का उद्देश्य ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है। वर्ष 2025-26 के लिए चयनित महिलाओं ने संस्कृति, खेल, वैज्ञानिक शोध और पर्यावरण संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। समारोह में राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
-- -- -- -- --
इनको मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
देहरादून। अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल को संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में, बागेश्वर की दया दानू को समाजसेवा, चमोली की नंदा सती को संगीत, चंपावत की रीतिका बगौली को पर्यावरण संरक्षण व शिक्षा, देहरादून की नीतू रानी को समाजसेवा, शिक्षा एवं बहादुरी, हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाजसेवा, नैनीताल की लतिका को खेल, पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पंत थपलियाल को खेल व समाजसेवा, पिथौरागढ़ की कलावती देवी को सामाजिक कार्य, रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को समाजसेवा, टिहरी गढ़वाल की सरिता कोठियाल को सामाजिक क्षेत्र, ऊधमसिंह नगर की पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल और उत्तरकाशी की स्वतंत्री बधानी को सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इनको मिलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार
देहरादून। अल्मोड़ा की सुनीता टम्टा, हेमा मेर, बबीता अधिकारी और सीमा देवी, बागेश्वर की आनंदी देवी, चमोली की शकुंतला बिष्ट, गीता चंद्रा, रत्ना बिष्ट, चंपावत की तुलसी देवी, देहरादून की रश्मि पंत, पूनम साही, लक्ष्मी पंत, हरिद्वार की अनिता बर्मन, स्नेहलता, उमा रानी, फरहाना परवीन, नैनीताल की लीला रुपाली, हंसा देवी, निर्मला टम्टा, पौड़ी गढ़वाल की संगीता देवी, माधुरी देवी, दर्शनी देवी, रेनू देवी, तुलसी, पिथौरागढ़ की सुनीता बसेड़ा, गंगा कार्की, रुद्रप्रयाग की सरस्वती देवी, टिहरी गढ़वाल की सुषमा देवी, रोशनी देवी, पूनम देवी, ऊधमसिंह नगर की गुरप्रीत कौर, राधा बिष्ट, शकुंतला पाल, उत्तरकाशी की रेखा, रेखा जोशी को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार मिलेगा।