सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   29 medal winning players were given out of turn jobs: Rekha Arya

29 पदक विजेता खिलाड़ियों को दी आउट ऑफ टर्न नौकरी : रेखा आर्या

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
29 medal winning players were given out of turn jobs: Rekha Arya
web -
विज्ञापन
- 38 वें राष्ट्रीय खेलों के सभी पदक विजेताओं को नौकरी देने की चल रही प्रक्रिया
Trending Videos

- राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार बुनियादी ढांचे सभी खिलाड़ी ले सकते सुविधा
- स्टेडियमों के संचालन के लिए बनाई जा रही नियमावली
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार 2013 से 2023 तक पदक विजेता 29 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी गई। इसके अलावा 38 वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के सभी 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को ग्रेड व पदक के अनुसार नौकरी देने की प्रक्रिया जारी है।बुधवार को सदन के तीसरे दिन सदन में भाजपा विधायक सुरेश गढि़या के प्रश्न पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में राज्य की पदक तालिका में बेहतर रैकिंग के लिए लेगेसी प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश की खेल नीति में 32 खेल शामिल है। इन खेलों में पदक विजेताओं को नौकरी देने का प्रावधान है। वैटलिफ्टिंग, पर्वतारोहण इसमें शामिल नहीं है।
विधायक महेश जीना के प्रश्न पर खेल मंत्री ने कहा कि खेल विभाग की ओर से बनने वाले मिनी स्टेडियम के रखरखाव करने की व्यवस्था नहीं है। स्टेडियमों का रखरखाव वहां वाले आयोजन के शुल्क से किया जाता है। विभाग की ओर से स्टेडियमों के रखरखाव के लिए नियमावली बनाई जा रही है। राष्ट्रीय खेलों में तैयार किए गए खेल सुविधाओं को कोई का लाभ कोई भी खिलाड़ी उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, मिनी स्टेडियम के लिए जमीन के मानक तय है। पर्वतीय क्षेत्रों में 1.18 एकड़ जमीन व मैदानी क्षेत्रों में 2.37 एकड़ जमीन होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
पर्वतारोहण करने वालों को भी सरकार कोई प्रोत्साहन देगी
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सवाल किया कि उत्तराखंड पर्वतीय राज्य है। यहां के युवाओं को पर्वतारोहण में विशेष योगदान रहता है। प्रदेश सरकार की अन्य खेलों की तरह पर्वतारोहण करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन देने की योजना है। खेल मंत्री ने जवाब दिया कि पर्वतारोहण के लिए कोई प्रावधान नहीं है। इस पर विधायक ने कहा, प्रावधान नहीं है तो क्या सरकार की जिम्मेदारी नहीं बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed