फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   6.5 lakh people participated in the 'Government at People's Doorstep' campaign.

Dehradun News: सरकार जन-जन के द्वार अभियान में साढ़े छह लाख लोगों ने की भागीदारी

Mon, 03 Aug 2026 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
6.5 lakh people participated in the 'Government at People's Doorstep' campaign.
-दूसरे चरण में 81 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए गए जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार अभियान में अब तक साढ़े छह लाख लोगों ने भागीदारी की है। दूसरे चरण में 81 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
जन समस्या का समाधान और लोगाें तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए गए अभियान के दूसरे चरण में अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी हो चुकी है। अभियान के प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर, कुल जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को जहां जन समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, वहीं समाज कल्याण पेंशन, आयुष्मान कार्ड, चिकित्सा उपकरण, कृषि उपकरणों सहित अन्य सेवाएं भी निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जन समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इन शिविरों में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजना का लाभ देने के साथ ही विभिन्न प्रमाणपत्र भी बनाकर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....

198 शिविरों का आयोजन
चार जुलाई से शुरू हुए दूसरे चरण में अब तक कुल 198 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें मानसूनी सीजन के बावजूद 1,34,740 लोगों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान प्राप्त 23,219 जन शिकायतों में से 20,808 का मौके पर निपटारा किया जा चुका है। जबकि 81,753 को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

......
पांच लाख से अधिक की थी जनभागीदारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि अधिकारी-कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निस्तारण करें। इसी के तहत प्रदेश सरकार ने गत दिसंबर माह से 45 दिन का सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम किया था। अभियान के तहत 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 5,33,452 लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर भागीदारी निभाई, यही नहीं इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का समाधान किया गया।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत प्रशासन स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के संकल्प के साथ निरंतर जनता की सेवा में समर्पित है।- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed