फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Talk responsibility for one organizational division each will be entrusted to office-bearers

Uttarakhand: सीएम धामी ने किया संवाद; कहा-दायित्वधारियों को सौंपी जाएगी एक एक संठनात्मक मंडल की जिम्मेदारी

Sun, 02 Aug 2026 09:38 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 02 Aug 2026 09:38 PM IST
सार

सीएम कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारियों के साथ संवाद कर राज्य के विकास, जनकल्याण व जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
Uttarakhand  CM Talk responsibility for one organizational division each will be entrusted to office-bearers
सीएम धामी और महेंद्र भट्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में विभिन्न बोर्डों व निगमों में नियुक्त दायित्वधारियों को आगामी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सभी दायित्वधारियों को एक-एक संगठनात्मक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दायित्वधारी सरकार व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दायित्वधारियों से जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


रविवार को सीएम कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारियों के साथ संवाद कर राज्य के विकास, जनकल्याण व जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। सीएम ने कहा, सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ निरंतर संवाद व समन्वय बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों व समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन के संज्ञान में लाकर उनके त्वरित समाधान के प्रयास किए जाएं। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि विकास व जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस लक्ष्य की प्राप्ति में दायित्वधारियों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Election 2027: वोट डालने जाएं तो मोबाइल बेधड़क साथ ले जाएं, रखने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया। उन्होंने दायित्वधारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। कहा कि आगामी दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दायित्वधारियों की अलग-अलग मंडलों में जिम्मेदारी तय की जाएंगी। सभी दायित्वधारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में संगठन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम है। सभी दायित्वधारी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बनाते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।  

जीत की हैट्रिक के लिए दायित्वधारी भी सजाएंगे फिल्डिंग
आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए दायित्वधारी भी फिल्डिंग सजाएंगे। दायित्वधारी कार्यालयों में बैठने के बजाय सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने व समन्वय बनाने के लिए जमीनी स्तर काम करेंगे। प्रदेश सरकार ने विभिन्न आयोगों, निगमाें, प्राधिकरणों व बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सलाहकार के पदों पर लगभग 100 से अधिक दायित्वधारी नामित किए हैं। भाजपा संगठन की ओर से दायित्वधारियों को चुनावी मोर्चे पर उतारने की रणनीति बनाई गई है। अब ये लगभग सभी कार्यक्रमों में भूमिका निभाएंगे। आने वाले समय में पार्टी की ओर से प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा के साथ रक्षाबंधन पर कार्यक्रम होंगे। इसमें दायित्वधारियों की भागीदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed