{"_id":"6a6f66b7e5b98b1bdc0308b7","slug":"youth-duped-using-forged-documents-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1033026-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फर्जी दस्तावेज से युवक को झांसे में लिया, 1.70 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फर्जी दस्तावेज से युवक को झांसे में लिया, 1.70 लाख रुपये की साइबर ठगी
Sun, 02 Aug 2026 09:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी पहचान और जाली इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के सहारे एक युवक से 1.70 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि सहसपुर निवासी करण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली बताकर उसे विश्वास में लिया। इसके बाद शातिर ने छलपूर्वक उससे ऑनलाइन माध्यम से 1,70,450 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम साइबर साक्ष्यों, संबंधित बैंक खातों और लेनदेन के विवरण की तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।