फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Grocery store burglary solved; accused arrested.

Dehradun News: परचून दुकान में सेंधमारी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 09:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 02 Aug 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Grocery store burglary solved; accused arrested.
पश्चिमीवाला गांव स्थित अर्द्धसैनिक कैंटीन नाम की परचून दुकान की छत उखाड़कर हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बुलाकीवाला निवासी आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए ड्राई फ्रूट, सिगरेट, नमकीन के पैकेट और 990 रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है, जो पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दुकान स्वामी राजेश ठाकुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पुराने अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया। सूचना मिलने पर आरोपी को बुलाकीवाला स्थित कुर्बानी स्थल के पास से दबोच लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है और स्मैक खरीदने के लिए ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed