फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instagram ID created in a relative's name; one lakh rupees swindled

Dehradun News: रिश्तेदार के नाम पर बनाई इंस्टाग्राम आईडी, ठगे एक लाख रुपये

Sun, 02 Aug 2026 09:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 02 Aug 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Instagram ID created in a relative's name; one lakh rupees swindled
सोशल मीडिया पर रिश्तेदार के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने रिश्तेदार बनकर तत्काल पैसों की जरूरत बताई, जिसके झांसे में आकर पीड़ित ने रकम ट्रांसफर कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ढकरानी निवासी आफताब खान ने तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई को उसके भाई अब्दुल्ला के इंस्टाग्राम पर सलमान मलिक नाम के अकाउंट से संदेश आया, जिसमें किसी आपात स्थिति का हवाला देते हुए तुरंत एक लाख रुपये मांगे गए थे। सलमान मलिक को अपना रिश्तेदार समझकर आफताब ने ठग की ओर से भेजे गए बारकोड पर तीन अलग-अलग लेनदेन में 50 हजार, 20 हजार और 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


रुपए भेजने के बाद जब असल रिश्तेदार से बात हुई, तो पता चला कि इंस्टाग्राम पर बनाया गया वह अकाउंट पूरी तरह फर्जी था और उनके साथ साइबर ठगी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जिस बैंक खाते और बारकोड पर रकम भेजी गई है, उसके ट्रांजेक्शन विवरण व अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed