फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations underway to formulate an SOP for the conservation of alpine meadows (Bugyals).

Dehradun News: बुग्यालों को संरक्षित करने के लिए एसओपी बनाने की तैयारी

Mon, 03 Aug 2026 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to formulate an SOP for the conservation of alpine meadows (Bugyals).
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। सरकार राज्य के बुग्यालों को संरक्षित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने की तैयारी कर रही है। इसमें संबंधित हितधारकों के साथ गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। यह कदम बुग्यालों के संरक्षण और पर्यटन गतिविधियों के बीच संतुलन बनाने के लिए उठाया जा रहा है।

राज्य में गुरसों, दयारा और बेदनी जैसे कई प्रसिद्ध बुग्याल हैं। इनमें पहले रात्रि प्रवास पर प्रतिबंध लगा हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। अब शासन बुग्यालों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन और अन्य गतिविधियों के लिए एसओपी तैयार करने पर विचार कर रहा है। इससे बुग्यालों में होने वाली गतिविधियों को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। इससे सभी हितधारकों के दायित्व भी निर्धारित हो जाएंगे। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने बताया कि बुग्याल बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन्हें किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। प्रतिबंध हटने से अब बुग्यालों में गतिविधियां संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed