फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social institutions are an important bridge between government and society.

Dehradun News: सामाजिक संस्थाएं सरकार व समाज के बीच महत्वपूर्ण सेतु

Mon, 03 Aug 2026 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Social institutions are an important bridge between government and society.
- एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करती हैं। यह बात भट्ट ने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के सहयोग से एनजीओ समन्वय एवं विकास सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं के अनुभव और सहयोग से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है। इससे पूर्व प्रारंभिक सत्र में मेयर सौरभ थपलियाल ने स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। सम्मेलन संयोजक डॉ. संदेश यादव ने कहा कि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य उत्तराखंड के सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, उनके अनुभवों एवं उपलब्धियों को साझा करने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना था। भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाएं समाज के विकास और जरूरतमंद लोगों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाती हैं। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ समय-समय पर संस्थाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करता रहेगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने समाजसेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, पशु-पक्षी सेवा, रक्तदान, गौसेवा तथा जनकल्याण के अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सह संयोजक सचिन अग्रवाल, पदाधिकारी सुशील बहुगुणा, मधु जैन, विनीत कुमार, नलिनी त्रिखा तनेजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed