{"_id":"6a7e2da9518ebc1d7006c867","slug":"a-container-lost-control-while-coming-down-a-slope-and-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1042008-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ढलान पर आ रहा कंटेनर बेकाबू होकर पलटा, दबने से श्रमिक की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ढलान पर आ रहा कंटेनर बेकाबू होकर पलटा, दबने से श्रमिक की हो गई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बेवाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे के ढलान पर आ रहा कंटेनजर अचानक बेकाबू होकर पैराफिट से टकराकर सड़क किनारे सफाई कर रहे मजदूर पर पलट गया। उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी मजदूर महेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चालक मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसओ क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरटीओ चेकपोस्ट से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले एक कंटेनर पलटा हुआ है। उसके नीचे एक व्यक्ति भी दबा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो कंटेनर का चालक वहां नहीं था। पुलिस ने मौके पर क्रेन बुलवाकर कंटेनर को सीधा कराया तो देखा कि नीचे दबे व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गांव नंदूपुर निवासी महेश के रूप में हुई है।
मृतक के साथियों ने बताया कि महेश यहां पर कंप्रेसर से सड़क किनारे सफाई कर रहा था। इसी दौरान तेजी से आता यह कंटेनर बेकाबू होकर पलट गया। एसओ ने बताया कि महेश के परिजन यहां नहीं थे। ऐसे में शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कंटेनर को मौके से हटाकर आशारोड़ी चौकी परिसर में खड़ा किया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रफ्तार पर नहीं हो पा रहा काबू, लगातार हो रहे हादसे
बीते दो सालों में एक दर्जन से अधिक हादसे ट्रकों के बेकाबू होने से हुए
मोहब्बेवाला की ढलान पर हादसों को रोकने की हो चुकी हैं बैठकों में बातें
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। मोहब्बेवाला की ढलान पर बेकाबू होते ट्रकों की रफ्तार पर काबू नहीं पाया जा रहा है। इसका नतीजा आए दिन होने वाले हादसों के रूप में सामने आ रहा है। बीते दो सालों में इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हादसे केवल ट्रकों के बेकाबू होने से हुए हैं। इनमें कोई ट्रक बेकाबू होकर किसी प्रतिष्ठान में घुस गया तो कभी वाहनों को टक्कर मार दी। हादसों में कई लोगों की जान भी चली गईं। इस ढलान पर होने वाले इन हादसों रोकने के लिए कई बार बैठकें और दिशा निर्देश जारी हुए लेकिन धरातल पर कोई प्लान उतर ही नहीं सका।
दरअसल, यह ढलान सालों से मुसीबत का सबब बनी है। एक्सप्रेस वे बनने के बाद यह ढलान और भी घातक हो गई है। सहारनपुर की ओर से तेज गति से आने वाले भारी वाहनों की गति अचानक और तेज हो जाती है। इससे कई बार चालक नियंत्रण खो देता है और कई हादसों में ब्रेक फेल होने जैसी बात सामने आई हैं। एक्सप्रेस वे के मुहाने पर स्पीड ब्रेकर और अन्य सुझाव भी दिए गए लेकिन कोई ठोस हल इसका आज तक नहीं निकल सका है। हालात ये हैं कि हादसे लगातार हो रहे हैं। अब बृहस्पतिवार को हुए हादसे में एक और जान चली गई।
-- -- -- -- --
ट्रकों से हुए प्रमुख हादसे
18 फरवरी-2026: मोहकमपुर में टाइलों से लदा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया। कार में आग लगी। हालांकि, किसी की जान नहीं गई।
09 मार्च 2026: मार्बल पत्थर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
27 मार्च 2026: ईंटों से भरा ट्रक आशारोड़ी की ओर से आते हुए एक खड़े ट्रक से टकरा गया। इसमें ट्रक में आग लग गई।
05 दिसंबर-2025: सीमेंट से लदा ट्रक आशारोड़ी की ओर से आता हुआ वाहन से टकराया और एक दुकान में जा घुसा।
15 अक्टूबर-2025: मोहब्बेवाला में भी एक ट्रक सड़क किनारे मकान में जा घुसा। गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले करने की कोशिश की।
09 सितंबर-2025: मोहब्बेवाला में एक ट्रक गाड़ी कार पार्किंग में घुसकर अंदर घुस गया। इसमें कई कारें क्षतिग्रस्त हुईं।
22 जून-2025: आशारोड़ी में एक सीमेंट से भरे ट्रक में ब्रेक फेल होने की वजह ट्रक चालक चार लोगों को मारने से बच गया।
14 नवंबर-2024: आशारोड़ी में एक कंटेनर ने कार वालों को टक्कर मारी। एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
11 अगस्त-2023: मोहब्बेवाला में यूटर्न ले रहे एक ट्रक को आशारोड़ी की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।