फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A five-day International AYUSH Conference will be held at Thano village

Dehradun News: लेखक गांव थानों में होगा पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन

Sun, 02 Aug 2026 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
A five-day International AYUSH Conference will be held at Thano village
देहरादून। उत्तराखंड के आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को हिम आयु स्पर्श–2026 राष्ट्रीय सम्मेलन में लेखक गांव, थानों में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन की घोषणा की। कौशिक ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का वैज्ञानिक आधार बताया। अनुसंधान, नवाचार व आधुनिक तकनीकों से इसे वैश्विक पहचान मिल सकती है। उत्तराखंड सरकार आयुष शिक्षा, शोध व चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने में जुटी है। मंत्री ने विशेषज्ञों से आयुष क्षेत्र में अनुसंधान व वैश्विक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयुष मंत्रालय और हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, डोईवाला के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसका उद्देश्य आयुष पद्धतियों में शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। पद्मश्री प्रो केके ठकराल, प्रो. पूजा भारद्वाज, प्रो. प्रदीप भारद्वाज समेत कई शिक्षाविदों ने इसमें भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed