सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Rishikesh-Badrinath Highway Pickup sinks in Ganga people missing, rescue operation Devprayag News

Devprayag News: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, पिकअप गंगा में समाई, दो लोग लापता, रेस्क्यू जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Feb 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सआज सुबह हादसा हो गया। एक पिकअप गंगा में समा गई। हादसे में दो लोग लापता हैं।

Accident on Rishikesh-Badrinath Highway Pickup sinks in Ganga people missing, rescue operation Devprayag News
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समा गया। घटना देवप्रयाग से पहले चिलडांग के समीप की है, जहां सुबह लगभग पांच बजे ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा  वाहन अचानक सड़क से उतरकर सीधे नदी में जा गिरा। 

Trending Videos


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वाहन में दो लोगों के सवार होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए नदी की लहरों के बीच युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून अर्जुन हत्याकांड: करीब 25 दिन से लिखी जा रही थी की हत्या की पटकथा, जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

नदी के तेज बहाव के बावजूद एसडीआरएफ के गोताखोर और पुलिस के जवान मुस्तैदी से खोजबीन में जुटे हैं, हालांकि अभी तक लापता व्यक्तियों और वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस द्वारा वाहन के पंजीकरण और अन्य स्रोतों के जरिए सवार व्यक्तियों की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed