सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VIDEO: The Jaunsari tribe's charm was reflected in the Chakrata Winter Carnival

VIDEO: चकराता विंटर कार्निवाल में झलकी जौनसारी जनजाति की छटा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:52 PM IST
VIDEO: The Jaunsari tribe's charm was reflected in the Chakrata Winter Carnival
छावनी बाजार स्थित शहीद चौक पर आयोजित तीन दिवसीय प्रथम चकराता शीत महोत्सव (विंटर कार्निवल) का बृहस्पतिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव आगामी शनिवार तक चलेगा। महोत्सव का उद्घाटन छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी रिपुदमन सिंह और एसडीएम हर्षिता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के पहले दिन पूरे छावनी बाजार में जौनसार-बावर की लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली गईं। कार्यक्रम में पौराणिक एवं पारंपरिक लोकगीतों व लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। जनजातीय क्षेत्र की प्रसिद्ध बूढ़ी दीपावली की झलक प्रस्तुत की गई, वहीं पारंपरिक बुढ़ीयात नृत्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। डॉ. नंद लाल भारती के निर्देशन में लोक कला मंच चकराता के कलाकारों ने ठोड़ा नृत्य, हारुल, परात नृत्य और जंगबाजी जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी, जिन्हें स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों ने खूब सराहा। महोत्सव में स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। महिला समूहों और स्थानीय लोगों द्वारा मोटे अनाजों से बने व्यंजन असके, उलवे, पिनवे, मशाड़ा भात, लाल चावल-राजमा, सत्तू छाछ, कंडाली की सब्जी, मंडुवे की रोटी, सुसुवे का साग, आजे, सेल रोटी, रागी की नमकीन और रागी लड्डू को लोगों ने बड़े चाव से चखा। इसके अलावा पहाड़ी नमक, कुल्थ दाल, लाल चावल, पारंपरिक वस्त्र घाघरा, जघा, डांटू, चोड़ा, जुड़ा तथा देवदार की लकड़ी से बनी हस्तशिल्प वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

किसानों की राह हुई आसान, जुड़ा हरधन में बिछा 100 मीटर खड़ंजा; VIDEO

12 Feb 2026

महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत में सामूहिक विवाह, 11 जोड़े बने जीवनसाथी, VIDEO

12 Feb 2026

सिरमौर: नागेंद्र सिंह फिर बने मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन जिला इकाई के प्रधान

12 Feb 2026

बहादुरगढ़ में गाय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बहादुरगढ़ के कमेटी चौक स्थित नेहा गारमेंट में हुई चोरी, 57 हजार रुपये का हुआ नुकसान

विज्ञापन

Rudraprayag: ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल में जिला सदस्यों का भी मिला समर्थन

12 Feb 2026

Khatima: मानदेय न बढ़ने पर भड़कीं भोजन माताएं, निकाला जुलूस

विज्ञापन

Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में बोर्ड एग्जाम को लेकर बैठक

12 Feb 2026

बागेश्वर में महिलाओं को मिली लखपति दीदी बनने की प्रेरणा

12 Feb 2026

Nainital: नगर पालिका बोर्ड बैठक में उप समितियों का गठन

12 Feb 2026

Shimla: अचार की खटास बेचकर महिलाएं भरेंगी घर में मिठास, आचार, जूस और जैम के लघु उद्योग लगाने का बागवानी विभाग दे प्रशिक्षण

12 Feb 2026

VIDEO: कब्र से निकलवाया गया अंश का शव, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप

12 Feb 2026

जोगिंद्रनगर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घेरा लघु सचिवालय, जमकर की नारेबाजी

12 Feb 2026

VIDEO: सीमापार बाइक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, रुपईडीहा पुलिस ने 10 चोरी की बाइकों संग तीन आरोपी दबोचे

12 Feb 2026

VIDEO: बंद कमरे में मिला युवक का शव, तेज दुर्गंध आने पर हुई घटना की जानकारी

12 Feb 2026

Rudraprayag: जिला उद्योग मित्र प्राधिकृत समिति/एकल खिड़की सुगमता व्यवस्था की हुई बैठक

12 Feb 2026

धूमधाम से मनाया गया यूनानी डे

12 Feb 2026

थानाध्यक्ष के खिलाफ सपा कार्यकताओं का प्रदर्शन

12 Feb 2026

विकास भवन सभागार में हुई बैठक, सीडीओ ने की अध्यक्षता

12 Feb 2026

रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: बदायूं में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन

12 Feb 2026

सेक्टर-29 में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी

12 Feb 2026

एनएचएम कर्मचारी संघ ने डीएम व सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

12 Feb 2026

उप्र आशा वर्कर यूनियन की तरफ से कलेक्ट्रेट परिसर पर दिया गया धरना

12 Feb 2026

रामपुर में अधिवक्ता के निधन का अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

12 Feb 2026

Patna Civil Court: एक सप्ताह तक पटना सिविल कोर्ट में सब कुछ चलेगा वर्चुअल, जानिए क्यों? Bihar Court Bomb Threat

12 Feb 2026

सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम सौंपा ज्ञापन

12 Feb 2026

संयुक्त किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर पर दिया धरना

12 Feb 2026

अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा ज्ञापन

12 Feb 2026

गांव वालों ने कलेक्ट्रेट परिसर पर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

12 Feb 2026

डीएम ने किया विज्ञान माडल प्रदर्शनी का निरीक्षण

12 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed