{"_id":"698ede764ea27d237f0264c8","slug":"video-health-check-up-camp-organised-under-road-safety-month-rishikesh-video-news-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा माह के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
ऋषिकेश में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय के बाहर ज्ञान विभाग की ओर से सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर जागरूक किया गया। शिविर में एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने वाहन चालकों और परिचालकों की आंखों की जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए।शिविर में बड़ी संख्या में चालक एवं परिचालक पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर परिवहन अधिकारी रश्मि पंत ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में आज इस शिविर के साथ माह का समापन किया गया। उन्होंने चालकों व परिचालकों को जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय यदि थकान या नींद की झपकी महसूस हो तो तुरंत वाहन रोककर विश्राम करें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता अवश्य लें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।