फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action to be taken against three individuals, including the former CEO of the temple committee, Thapliyal

Dehradun News: मंदिर समिति के पूर्व सीईओ थपलियाल समेत तीन पर होगी कार्रवाई

Sun, 12 Jul 2026 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Action to be taken against three individuals, including the former CEO of the temple committee, Thapliyal
देहरादून। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के बजट से बिना अनुमोदन छह लाख रुपये अतिथियों के ठहरने पर खर्च करने के मामले में तत्काल मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल समेत तीन पर कार्रवाई होगी। बीकेटीसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। अब मंदिर समिति कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे। 30 अप्रैल से 15 मई तक केदारनाथ यात्रा पर आने वाले अतिथियों के लिए मंदिर समिति ने ठहरने की आवासीय व्यवस्था की। होटलों, लॉज, जीएमवीएन के विश्राम गृह में कमरों के बिलों के भुगतान के लिए वित्त अधिकारी व अध्यक्ष से अनुमति नहीं ली गई। अधिकारियों ने अपने स्तर पर अनुमोदन देकर भुगतान के लिए छह लाख की अग्रिम राशि जारी कर दी। सोशल मीडिया में आरटीआई से निकली जानकारी वायरल होने के बाद बीकेटीसी ने जांच बैठाई थी। जांच में वित्तीय अनियमितता पाई थी, जिसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी।
विज्ञापन


शासन ने मामले का संज्ञान लेकर इसमें मंदिर समिति के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल, मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी और केदारनाथ मंदिर के व्यवस्थापक अरविंद शुक्ला की भूमिका संदिग्ध मानी है। मामले में तीनों आरोपियों पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम 1939 और इसकी नियमावलियों के तहत तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा, भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा कड़ी कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed